SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 24
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ज्ञान विज्ञान भाग-१ प्रश्न - चार इन्द्रिय जीव किसे कहते हैं ? उत्तर - जिन जीवों को स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु यह चार इन्द्रियाँ होती हैं उन्हें चार इन्द्रिय जीव कहते हैं। जैसे- मक्खी , मच्छर, भौंरा, बर्र, ततैया आदि। - पाँच इन्द्रिय जीव किसे कहते हैं। उत्तर - जिन जीवों को स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु और कर्ण यह पाँच इन्द्रियाँ होती हैं उन्हें पाँच इन्द्रिय जीव कहते हैं। जैसे - गाय, हाथी, मनुष्य, देव, नारकी आदि। प्रश्न - पंचेन्द्रिय जीव के कितने भेद हैं? उत्तर - पंचेन्द्रिय जीव के दो भेद हैं -सैनी (संज्ञी पंचेन्द्रिय) और असैनी (असंज्ञी पंचेन्द्रिय)। प्रश्न - सैनी पंचेन्द्रिय जीव किसे कहते हैं? उत्तर - जिस जीव को पाँच इन्द्रिय और मन होता है, जो शिक्षा और उपदेश को ग्रहण कर सकते हैं उन्हें सैनी पंचेन्द्रिय जीव कहते हैं। जैसे - मनुष्य, सिंह, हाथी, मेंढक आदि। प्रश्न - असैनी पंचेन्द्रिय जीव किसे कहते हैं? उत्तर - जिस जीव को पाँच इन्द्रियाँ होती हैं लेकिन मन नहीं होता, जो शिक्षा और उपदेश को ग्रहण नहीं कर सकते उन्हें असैनी पंचेन्द्रिय जीव कहते हैं। जैसे- पानी का सांप और कोई-कोई तोता आदि। प्रश्न - एकेन्द्रिय से पंचेन्द्रिय तक के जीवों में सैनी-असैनी का भेद बताओ? उत्तर - १. एकेन्द्रिय से चार इन्द्रिय तक के जीव असैनी होते हैं क्योंकि उनको मन नहीं होता है। २. मनुष्य, देव, नारकी सैनी ही होते हैं क्योंकि इनके मन होता है। ३. पंचेन्द्रिय तिर्यंचों में कोई-कोई जीव मन रहित असैनी होते हैं, शेष मन वाले सभी जीव सैनी होते हैं। प्रश्न - पंचेन्द्रिय तिथंच जीवों के कितने और कौन-कौन से भेद हैं? उत्तर - पंचेन्द्रिय तिर्यंच जीवों के तीन भेद हैं - १. जलचर - जो जल में रहते हैं, जैसे - मछली, मगर, कछुआ आदि। थलचर - जो पृथ्वी पर चलते फिरते हैं, जैसे- हाथी, गाय, घोड़ा आदि। नभचर - जो आकाश में उड़ते हैं, जैसे - चिड़िया, तोता, मैना, कबूतर आदि।
SR No.009715
Book TitleGyanodaya
Original Sutra AuthorN/A
AuthorTaran Taran Gyan Samsthan Chindwada
PublisherTaran Taran Gyan Samsthan Chindwada
Publication Year
Total Pages207
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy