SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 29
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अध्यात्म के नय अध्यात्मनय प्रश्नोत्तर दिए हुए शब्दों में से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रश्न १. ........ नय ही सम्यक्नय होते हैं, ...... नहीं। (निरपेक्ष, सापेक्ष) प्रश्न २. निरपेक्ष नय ........... होते हैं। (सम्यक्, मिथ्या) प्रश्न ३. निरपेक्ष नय ............... कहलाते हैं। (सुनय, दुर्नय) प्रश्न ४. ...........की सार्थकता उसके निषेध में है। (निश्चय, व्यवहार) प्रश्न ५. ........... के बिना निश्चय समझा नहीं जा सकता और व्यवहार को छोड़े बिना ......... पाया नहीं जा सकता । (निश्चय, व्यवहार) प्रश्न ६. ......... नय के निषेध के बाद निश्चयनय का पक्ष (विकल्प) भी विलय को प्राप्त हो जाता है। जब तक ........ रहता है, तब तक निर्विकल्प अनुभूति प्रगट नहीं होती। (नयरूप विकल्प, व्यवहार) प्रश्न ७. जो जीव निश्चय-व्यवहार का स्वरूप ............. व्यवहार के विषय को ......... निश्चयनय के विकल्प को ........ निश्चयनय की विषयभूत वस्तु का आश्रय लेकर विकल्पातीत, नयपक्षातीत स्वानुभूति करता है, वह शीघ्र सच्चा सुख प्राप्त करता है। (छोड़कर, तोड़कर, समझकर) प्रश्न ८. ............ का पक्ष छोड़ना है, विषयभूत अर्थ भी छोड़ना है। ........... का पक्ष छोड़ना है, विषयभूत अर्थ नहीं छोड़ना है। (निश्चयनय, व्यवहारनय)। प्रश्न ९. व्यवहार के बिना .......... का लोप हो जाएगा, निश्चय के बिना .......... का लोप हो जाएगा । (तत्त्व, तीर्थ) प्रश्न १०. उपदेश की प्रक्रिया में ........ प्रधान है, अनुभव की प्रक्रिया में ........ प्रधान है। (निश्चयनय, व्यवहारनय)। उत्तर : १. सापेक्ष, निरपेक्ष । २. मिथ्या। ३. दुर्नय । ४. व्यवहार । ५. व्यवहार, निश्चय । ६. व्यवहार, नयरूप विकल्प । ७. समझकर, छोड़कर, तोड़कर । ८. व्यवहारनय, निश्चयनय । ९. तीर्थ, तत्त्व । १०.व्यवहारनय, निश्चयनय । निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए ह्न प्रश्न १. नय किसे कहते हैं? प्रश्न २. नयाभास किसे कहते हैं? प्रश्न ३. अध्यात्म के मूल नय कितने हैं? प्रश्न ४. व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न ५. निश्चयनय किसे कहते हैं? प्रश्न ६. उपचरित कथन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। प्रश्न ७. निश्चयनय और व्यवहारनय में क्या अंतर है? प्रश्न ८. व्यवहारनय कितने प्रकार का होता है? भेद-प्रभेद सहित नाम बताइए। प्रश्न ९. असद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न १०. सद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न ११. असद्भूत व्यवहारनय नाम की सार्थकता स्पष्ट करिए। प्रश्न १२. सद्भूत व्यवहारनय नाम की सार्थकता स्पष्ट करिए । प्रश्न १३. उपचरित असद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न १४. अनुपचरित असद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न १५. संयोग संबंध किसे कहते हैं? प्रश्न १६. संश्लेष संबंध किसे कहते हैं? प्रश्न १७. आत्मा शरीर से कितने प्रकार के संबंध स्थापित करता है? प्रश्न १८. उपचरित सद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न १९. अनुपचरित सद्भूत व्यवहारनय किसे कहते हैं? प्रश्न २०. उपचरित सद्भूत व्यवहारनय नाम की सार्थकता बताइए। प्रश्न २१. अनुपचरित सद्भूत व्यवहारनय नाम की सार्थकता बताइए। प्रश्न २२. निश्चयनय कितने प्रकार का होता है? भेद-प्रभेद सहित नामबताइए। प्रश्न २३. अशुद्ध निश्चयनय किसे कहते हैं? प्रश्न २४. अशुद्ध निश्चयनय नाम की सार्थकता बताइए। प्रश्न २५. एकदेश शुद्ध निश्चयनय किसे कहते हैं? 29
SR No.009461
Book TitleNaychakra Guide
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShuddhatmaprabha Tadaiya
PublisherTodarmal Granthamala Jaipur
Publication Year
Total Pages33
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy