SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 46
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates छात्र - तो राम का जन्म कहाँ हुआ था ? अध्यापक - बालक राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ की रानी कौशल्या के गर्भ से हुआ था। वही बालक राम आगे चलकर आत्मसाधना द्वारा भगवान् राम बना। राजा दशरथ की चार रानियाँ थी, जिनमें कौशल्या से राम का, सुमित्रा से लक्ष्मण का, कैकेयी से भरत का और सुप्रभा से शत्रुघ्न का जन्म हुआ। छात्र - अच्छा तो राम चार भाई थे! और...? अध्यापक - राम की शादी राजा जनक की पुत्री सीता से हुई थी। एक बार दशरथ ने सोचा कि मेरा बड़ा पुत्र राम राज्य-भार संभालने के योग्य हो गया, अत: उसे राज्य-भार सौंपकर मैं आत्मसाधना में लीन हो जाऊँ। अतः उन्होंने राम के राज्याभिषेक की घोषणा करवा दी। पर... छात्र - पर क्या ? अध्यापक - राणी कैकेयी चाहती थी कि मेरा पुत्र भरत राजा बने। अतः उसने राजा से दो वरदान माँगे कि राम को चौदह वर्ष का वनवास हो और भरत को राज्य प्राप्त हो। राजा को उक्त बात सुनकर दुःख तो बहुत हुआ, पर वे वचनबद्ध थे और राम को वन जाना पड़ा। साथ में सीता और भाई लक्ष्मण भी गये। छात्र - फिर भरत राजा बन गये ? अध्यापक - क्या बन गये? वे तो राज्य चाहते ही न थे। छात्र - वनवास में तो बड़ी आपत्तियाँ झेलनी पड़ी होंगी? अध्यापक - छोटी-मोटी विपत्तियों की परवाह तो राम लक्ष्मण जैसे वीर पुरुष क्या करते, पर 'सीता हरण' जैसी घटना ने तो उन्हें भी एक बार विचलित कर दिया था। छात्र - किसने किया था सीता का हरण ? अध्यापक - लंका के राजा रावण ने, वह उस समय का अर्द्धचक्री राजा था। हनुमान, सुग्रीव आदि उसके अन्तर्गत मंडलेश्वर राजा थे। पर उसके इस अधम कुकृत्य से उनका मन उसकी तरफ से हट गया। यहाँ तक कि उसके छोटे भाई विभीषण तक ने उसको बहुत समझाया पर उसकी तो होनहार ही ४३ Please inform us of any errors on [email protected]
SR No.008327
Book TitleVitrag Vigyana Pathmala 3
Original Sutra AuthorN/A
AuthorHukamchand Bharilla
PublisherTodarmal Granthamala Jaipur
Publication Year1996
Total Pages51
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Education, Spiritual, & Philosophy
File Size342 KB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy