SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 391
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ९. ३१-३५ ] आर्तध्यान चारों ध्यानों के भेद और अधिकारी आर्तध्यान आर्तममनोज्ञानां सम्प्रयोगे तद्विप्रयोगाय स्मृतिसम न्वाहारः । ३१ । वेदनायाश्च । ३२ ॥ विपरीतं मनोज्ञानाम् । ३३ । निदानं च । ३४ । तदविरतदेशविरतप्रमत्तसंयतानाम् । ३५ । अप्रिय वस्तु के प्राप्त होने पर उसके वियोग के लिए सतत चिन्ता करना पहला आर्तध्यान है । २२५ दुःख आ पड़ने पर उसके निवारण की सतत चिन्ता करना दूसरा आर्तध्यान है । प्रिय वस्तु का वियोग होने पर उसकी प्राप्ति के लिए सतत चिन्ता करना तीसरा आर्तध्यान है । अप्राप्त वस्तु की प्राप्ति के लिए संकल्प करना या सतत चिन्ता करना चौथा आर्तध्यान है । Jain Education International वह ( आर्तध्यान ) अविरत, देशविरत और प्रमत्तसंयत -- इन गुणस्थानों में ही सम्भव है । गया है । दुख की यहाँ आर्तध्यान के भेद और उसके अधिकारी का निरूपण किया अर्ति का अर्थ है पीड़ा या दुःख, उसमे से जो उत्पन्न हो वह आर्त । उत्पत्ति के मुख्य कारण चार है - १. अनिष्ट वस्तु का संयोग, २ . इष्ट वस्तु का वियोग, ३. प्रतिकूल वेदना और ४. भोग की लालसा । इन्हीं के आधार पर आर्तध्यान के चार प्रकार कहे गये है । १. अनिष्ट वस्तु का संयोग होने पर तद्भव दुःख से व्याकुल आत्मा उसे दूर करने के लिए जो सतत चिन्ता करता रहता है वही अनिष्टसंयोग - आर्तध्यान है । २. इसी प्रकार किसी इष्ट वस्तु का वियोग हो जाने पर उसकी प्राप्ति के लिए सतत चिन्ता करना इष्टवियोग-आर्तध्यान है । ३. शारीरिक या मानसिक पीडा होने पर उसके निवारण की व्याकुलतापूर्वक चिन्ता करना रोगचिन्ता - आर्तध्यान है । ४. भोगों की लालसा की उत्कटता के कारण अप्राप्त वस्तु को प्राप्त करने का तीव्र संकल्प निदानआर्तध्यान है । १५ For Private Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.008066
Book TitleTattvarthasutra Hindi
Original Sutra AuthorUmaswati, Umaswami
AuthorSukhlal Sanghavi
PublisherParshwanath Vidyapith
Publication Year1976
Total Pages444
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Philosophy, Religion, Epistemology, Tattvartha Sutra, & Tattvarth
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy