SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 126
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ 62... जैन मुद्रा योग की वैज्ञानिक एवं आधुनिक समीक्षा 15. आवाहन मुद्रा पूर्व निर्दिष्ट आवाहनी मुद्रा और आवाहन मुद्रा दोनों आमन्त्रण सूचक हैं। आवाहनी मुद्रा के समान आवाहन मुद्रा का प्रयोग भी पूर्णत: आह्वान के लिए ही किया जाता है। आवाहनी और आवाहन इन दोनों में मूल अन्तर लिंग सम्बन्धी ज्ञात होता है। आवाहनी शब्द स्त्रीलिंग है और आवाहन पुल्लिंग है। इस तरह प्रयोजन की दृष्टि से दोनों में साम्यता है किन्तु स्वरूप की दृष्टि से दोनों में भेद है। आवाहनी मुद्रा में अंगूठे को सभी अंगुलियों के मूल पर्व पर रखा जाता है जबकि आवाहन मुद्रा में कनिष्ठिका अंगुली के मूल पर्व पर रखते हैं। ___ इस मुद्रा के विषय में गहराई से विचार करते हैं तो एक नवीन तथ्य यह सामने आता है कि संभवत: आवाहनी मुद्रा के द्वारा देवियों को निमन्त्रित किया जाता है तथा आवाहन मुद्रा से देवताओं को बुलाया जाता है। मुद्रा नामों में लिंगभेद होने के कारण यह विकल्प सत्य हो सकता है। आवाहन मुद्रा
SR No.006254
Book TitleJain Mudra Yog Ki Vaigyanik Evam Adhunik Samiksha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSaumyagunashreeji
PublisherPrachya Vidyapith
Publication Year2014
Total Pages416
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size26 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy