________________
278... नाट्य मुद्राओं का एक मनोवैज्ञानिक अनुशीलन
86. रसाल मुद्रा
यह नाट्य मुद्रा आम के वृक्ष की सूचक है। इसे त्रिपिटक मुद्रा की भाँति जानना चाहिये।
87.
रिषभ मुद्रा
यह संयुक्त नाट्य मुद्रा जानवरों की सूचक है। यह मुख्य रूप से वृषभ (बैल) का संकेत करती है। इसे तालसिंह मुद्रा के समान जानना चाहिए। 88. सगर मुद्रा
यह नाट्य मुद्रा असंयुक्त मुद्रा है। इससे एक प्रसिद्ध योद्धा और शासक सगर का बोध होता है तथा अलपद्म मुद्रा के समान है।
89. सहदेव मुद्रा
यह असंयुक्त मुद्रा नाटकों में एक हाथ से की जाती है तथा प्रसिद्ध योद्धा सहदेव की सूचक है। यह शिखर मुद्रा के समान है।
90. सारस मुद्रा
यह नाट्य मुद्रा सारस पक्षी की सूचक है। इसे परदिश मुकुल मुद्रा की भाँति जानना चाहिए।
91. सरयु मुद्रा
यह मुद्रा नाटक आदि में कलाकारों के द्वारा दिखायी जाती है तथा यह सरयु नदी की प्रतीक मुद्रा है। इसे पद्म मुद्रा के समान जानना चाहिए। 92. शशांक मुद्रा
यह मुद्रा नाटक आदि में पशुओं के उद्देश्य से की जाती है। यह असंयुक्त मुद्रा ताल पताका मुद्रा के सदृश है।
93. शिबि मुद्रा
नाट्यकला में इस मुद्रा के द्वारा एक प्रसिद्ध शासक शिबि को दर्शाया जाता है। यह कपित्थ मुद्रा के समान की जाती है।
94. शिंशप मुद्रा
यह मुद्रा शिंशप वृक्ष की द्योतक है तथा नाट्य काल में अर्धचन्द्र समान धारण की जाती है।
मुद्रा के