SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 167
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सूत्र संवेदना - २ अन्वय सहित संस्कृत छाया और शब्दार्थ : उड्ढे अ अ अ तिरिअलोए अ जावंति चेइयाई । ऊर्ध्वे चाधश्च तिर्यग्लोके च यावन्ति चैत्यानि । ऊर्ध्वलोक में, अधोलोक में और तिरछेलोक में जितने चैत्य हैं, १४६ इह संतो (अहं) तत्थ संताई ताई सव्वाइं वंदे । इह सन् (अहं) तत्र सन्ति तानि सर्वाणि वन्दे । यहाँ रहा हुआ मैं वहाँ रहे उन सभी को वंदन करता हूँ । विशेषार्थ : जावंति चेइयाई, उड्डे अ अहे अ तिरिअलोए अ ऊर्ध्वलोक में, अधोलोक में और तिरछेलोक में जितने चैत्य 1 हैं । ऊर्ध्वलोक में समभूतला पृथ्वी से ९०० योजन ऊपर के भाग को ऊर्ध्वलोक कहते हैं । मेरुपर्वत पर जो चैत्य हैं तथा वैमानिक देवों के आवासों में जो जिनचैत्य हैं, वे ऊर्ध्वलोक के चैत्य कहलाते हैं । - अधोलोक में समभूतला पृथ्वी से ९०० योजन नीचे के भाग को अधोलोक कहते हैं । अधोलोक में भवनपति देवों के आवासों में तथा महाविदेह क्षेत्र के अधोग्राम में जो-जो जिनचैत्य हैं, उनको अधोलोक के चैत्य कहते हैं । - तिरछालोक में - ऊर्ध्वलोक और अधोलोक के बीच में रहे भाग को तिरछालोक कहा जाता है । तिरछेलोक में द्वीप, समुद्र, पर्वत, द्रह, नदियाँ, वृक्ष, वन, कुंड आदि में जितने जिनचैत्य हैं, उन्हें तिरछालोक के चैत्य कहा जाता है । } 1 चैत्य जिनौकस्तबिंबं चैत्यं जिनसभातरुः । चैत्य शब्द का अर्थ जिनमंदिर, जिनप्रतिमा और जिनराज की सभा का चौतरायुक्त वृक्ष होता है ।
SR No.006125
Book TitleSutra Samvedana Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPrashamitashreeji
PublisherSanmarg Prakashan
Publication Year2012
Total Pages362
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy