SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 578
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ [४४७ सत्तमो उद्देसओ : 'समणा' सप्तम उद्देशक : श्रमण' (संयत सम्बन्धी) प्रथम प्रज्ञापनाद्वार : संयतों के भेद-प्रभेद का निरूपण १. कति णं भंते ! संजया पन्नत्ता? गोयमा ! पंच संजया पन्नत्ता तं जहा—सामाइयसंजए छेदोवट्ठावणियसंजए परिहारविसुद्धियसंजए सुहुमसंपरायसंजए अहक्खायसंजए। [१ प्र.] भगवन् ! संयत कितने प्रकार के कहे हैं ? [१ उ.] गौतम ! संयत पांच प्रकार के कहे हैं। यथा—(१) सामायिक संयत, (२) छेदोपस्थापनिक संयत, (३) परिहारविशुद्धि-संयत, (४) सूक्ष्म सम्पराय-संयत और (५) यथाख्यात-संयत। २. सामाइयसंजए णं भंते ! कतिविधे पन्नत्ते ? गोयमा ! दुविहे पन्नत्ते, तं जहा—इत्तिरिए य, आवकहिए य। [२ प्र.] भगवन् ! सामायिक-संयत कितने प्रकार का कहा है? [२ उ.] गौतम ! वह दो प्रकार का कहा गया है। यथा इत्वरिक और यावत्कथिक। ३. छेदोवट्ठावणियसंजए णं० पुच्छा। गोयमा ! दुविहे पन्नत्ते, तं जहा—सातियारे य, निरतियारे य। [३ प्र.] भगवन् ! छेदोपस्थापनिक-संयत कितने प्रकार का कहा गया है? [३ उ.] गौतम ! वह दो प्रकार का कहा गया है। यथा-सातिचार और निरतिचार। ४. परिहारविसुद्धियसंजए० पुच्छा।। गोयमा ! दुविहे पन्नत्ते, तं जहा—णिव्विसमाणए य, निविट्ठकाइए य। [४ प्र.] भगवन् ! परिहारविशुद्धिक-संयत कितने प्रकार का कहा गया है? [४ उ.] गौतम! वह दो प्रकार का कहा गया है। यथा—निर्विशमानक और निर्विष्टकायिक। ५. सुहुमसंपराग० पुच्छा। गोयमा ! दुविहे पन्नत्ते, तं जहा—संकिलिस्समाणए य, विसुज्झमाणए य। [५ प्र.] भगवन् ! सूक्ष्मसम्पराय-संयत कितने प्रकार का कहा गया है? [५ उ.] गौतम ! वह दो प्रकार का कहा है। यथा संक्लिश्यमानक और विशुद्ध्यमानक। ६. अहक्खायसंजए० पुच्छा। गोयमा ! दुविहे पन्नत्ते, तं जहा—छउमत्थे य, केवली य।
SR No.003445
Book TitleAgam 05 Ang 05 Bhagvati Vyakhya Prajnapati Sutra Part 04 Stahanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMadhukarmuni
PublisherAgam Prakashan Samiti
Publication Year1986
Total Pages914
LanguagePrakrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Metaphysics, & agam_bhagwati
File Size17 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy