SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 354
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अष्टम शतक : उद्देशक-६ ३२३ जलती है। विवेचन-जलते हुए दीपक और घर में जलने वाली वस्तु का विश्लेषण प्रस्तुत दो सूत्रों (सू. १२-१३) में दीपक और घर का उदाहरण दे कर इनमें वास्तविक रूप में जलने वाली वस्तु-दीपशिखा और अग्नि बताई गई है। अगार का विशेषार्थ—अगार से यहाँ घर ऐसा समझना चाहिए-जो कुटी या झौंपड़ीनुमा हो। एक जीव या बहुत जीवों का परकीय (एक या बहुत-से शरीरों की अपेक्षा होने वाली) क्रियाओं का निरूपण १४. जीवे णं भंते ! ओरालियसरीराओ कतिकिरए ? गोयमा ! सिय तिकिरिए, सिय चउकिरिए, सिय, पंचकिरिए, सिय अकिरिए। [१४ प्र.] भगवन् ! एक जीव (स्वकीय औदारिकशरीर से, परकीय) एक औदारिक शरीर की अपेक्षा कितनी क्रिया वाला होता है ? [१४ उ.] गौतम ! वह कदाचित् तीन क्रिया वाला, कदाचित् चार क्रिया वाला, कदाचित् पांच क्रिया वाला होता है और कदाचित् अक्रिय भी होता है। १५. नेरइए णं भंते ! ओरालियसरीराओ कतिकिरिए ? गोयमा ! सिय तिकिरिए, सिय चउकिरिए, सिय पंचकिरिए। [१५ प्र.] भगवन् ! एक नैरयिक जीव, दूसरे के एक औदारिकशरीर की अपेक्षा कितनी क्रिया वाला होता है ? [१५ उ.] गौतम ! वह कदाचित् तीन क्रिया वाला, कदाचित् चार क्रिया वाला और कदाचित् पांच क्रिया वाला होता है। १६. असुरकुमारे णं भंते ! ओरालियसरीराओ कतिकिरिए ? एवं चेव। [१६ प्र.] भगवन् ! एक असुरकुमार, (दूसरे के) एक औदारिकशरीर की अपेक्षा कितनी क्रिया वाला होता है ? [१६ उ.] गौतम ! पहले कहे अनुसार (कदाचित् तीन, कदाचित् चार और कदाचित् पांच क्रियाओं वाला) होता है। १७. एवं जाव वेमाणिय, नवरं मणुस्से जहा जीवे (सु. १४) [१७] इसी प्रकार वैमानिक देवों तक कहना चाहिए। परन्तु मनुष्य का कथन औधिक जीव की तरह जानना चाहिए। १८. जीवे णं भंते ! ओरालियसरीरेहितो कतिकिरिए ?
SR No.003443
Book TitleAgam 05 Ang 05 Bhagvati Vyakhya Prajnapati Sutra Part 02 Stahanakvasi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMadhukarmuni
PublisherAgam Prakashan Samiti
Publication Year1983
Total Pages669
LanguagePrakrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Metaphysics, & agam_bhagwati
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy