SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 107
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ६. शारीरिक स्वास्थ्य और नमस्कार महामंत्र • पीले रंग का ध्यान मस्तिष्क में। बुद्धि का विकास होता है। • सुनहरे रंग का ध्यान आनन्दकेन्द्र में। समस्या का समाधान होता है। . रंग की कमी का प्रभाव . नीले रंग की कमी से क्रोध अधिक। • लाल रंग की कमी से आलस्य अधिक। हमारा यह संसार रहस्यों से भरा पड़ा है। इसमें अनन्त रहस्य छिपे पड़े हैं। वे ही व्यक्ति कुछ करने में सफल हो सकते हैं जो रहस्यों की खोज करते हैं। जिन लोगों ने रहस्यों को खोजा, उन लोगों ने संसार को बहुत बड़ी देन दी, संसार को आगे बढ़ाया, विकास क्रम का आरोहण किया। आज का विज्ञान इसीलिए सफल हो रहा है कि वह प्रकृति के गूढ़तम रहस्यों की खोज में संलग्न है। खोज के द्वार बंद नहीं हैं। रहस्यों को खोजने के नये-नये प्रयत्न चल रहे हैं। अध्यात्म के आचार्यों ने भी अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों का अनुसंधान किया इसीलिए उन्होंने ऐसे नए-नए मार्ग सुझाए, जो सचमुच आश्चर्यचकित करने वाले हैं। किन्तु एक अन्तर मैं देखता हूं। वैज्ञानिक अनुसंधान आज भी चालू हैं, किन्तु अध्यात्म के अनुसंधान अतीत के गर्त में छिप गए। अनुसंधान की प्रवृत्ति छूट गई। दरवाजा बंद हो गया। इसलिए जो नये तथ्य सामने आने चाहिए थे, वे बंद हो गए। जब मैं विज्ञान और अध्यात्म को समानान्तर दृष्टि से देखता हूं तब पाता हूं कि आज जो बहुत-सारे तथ्य खोजे जा रहे हैं, वे अध्यात्म के आचार्यों ने पहले Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003073
Book TitleEso Panch Namukkaoro
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMahapragna Acharya
PublisherAdarsh Sahitya Sangh
Publication Year2000
Total Pages178
LanguageSanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Spiritual
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy