SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 36
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ पेढी: उत्तर प्रदेश जैन तीर्थ परिचायिका जिला फैजाबाद मूलनायक : श्री धर्मनाथ स्वामी। मार्गदर्शन : यह तीर्थ फैजाबाद-बाराबंकी मार्ग पर मुख्य मार्ग से अंदर गाँव में है। फैजाबाद से श्री रत्नपुरी तीर्थ यह 20 कि.मी. दूरी पर स्थित है। अयोध्या से इसकी दूरी 28 कि.मी. है। निकटतम रेल्वे स्टेशन सोहावल 4 कि.मी. दूर है। जहाँ पर लखनऊ, सियाल्दाह, जम्मूतवी, देहरादून आदि से ट्रेनों का आवागमन रहता है। स्टेशन से तीर्थ तक आने के लिए टैक्सी, रिक्शा, ताँगा श्री श्वेताम्बर जैन मन्दिर आदि साधन उपलब्ध हैं। प्रत्येक आधे घन्टे में यहाँ से बस सेवा उपलब्ध है। सड़क मार्ग श्री रत्नपुरी तीर्थ अच्छा है। आने-जाने में असुविधा नहीं है। मंदिर तक पक्की सडक है। पोस्ट रोनाही, जिला फैजाबाद-704187 परिचय : यह तीर्थ अत्यंत प्राचीन तीर्थ है। यह धर्मनाथ स्वामी की च्यवन. जन्म. दीक्षा व (उ. प्र.) केवलज्ञान कल्याणक भूमि है। इसके अतिरिक्त यहाँ एक दिगम्बर मन्दिर भी है। यहाँ पूजा का समय प्रातः 7 बजे है। ठहरने की व्यवस्था : यहाँ ठहरने के लिए धर्मशाला है। भोजनशाला आदि अभी उपलब्ध नहीं है। निकट ही बाजार है। दिगम्बर मन्दिर में भी ठहरने हेतु धर्मशाला है। श्री अयोध्या तीर्थ पेढ़ी: 1. श्री अयोध्या जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट कटरा पुलिस चौकी के निकट, अयोध्या, जिला फैजाबाद-224 123 फोन : 05278-32113 2. श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी बड़ी मूर्ति, रायगंज, अयोध्या, जिला फैजाबाद-224 123 फोन : 05278-32308 मूलनायक : श्री अजितनाथ (श्वेताम्बर मन्दिर, कटरा)। श्री ऋषभदेव (दिगम्बर मन्दिर, रायगंज)। मार्गदर्शन : अयोध्या रेल्वे स्टेशन से 1 कि.मी. दूर कटरा पुलिस चौकी के निकट श्वेताम्बर मन्दिर स्थित है। दिगम्बर मन्दिर रायगंज क्षेत्र में स्थित है। रायगंज क्षेत्र में स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर स्टेशन से 0.5 कि.मी. दूर है। यहाँ से बस स्टैण्ड भी 0.5 कि.मी. है। अयोध्या स्टेशन पर टैक्सी, ऑटो, रिक्शा आदि सभी साधन उपलब्ध हैं। दिल्ली वाराणसी रेल्वे मार्ग पर प्रमुख स्टेशन अयोध्या पर सभी स्थानों से ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। फैजाबाद से अयोध्या, सड़क मार्ग से 5 कि.मी. दूर है। वाराणसी से यह 200 कि.मी., लखनऊ से 120 कि.मी., श्रावस्ती से 108 तथा इलाहाबाद से 160 कि.मी दूर है। रत्नपुरी तीर्थ यहाँ से 28 कि.मी. दूर है। परिचय : यहाँ श्री ऋषभदेव भ. के गर्भ एवं जन्म कल्याणक तथा श्री अजितनाथ, श्री सुमतिनाथ, श्री अनन्तनाथ भ. आदि के च्यवन, जन्म, दीक्षा एवं केवलज्ञान कल्याणक होने के कारण यह अत्यन्त पावन स्थली है। यहाँ कुल 19 कल्याणक सम्पन्न हुए हैं। कटरा के मन्दिर में श्री अजितनाथ जी की प्रतिमा मनभावन है। यहाँ पूजा का समय प्रात 7.30 बजे से 11 बजे तक है। रायगंज स्थित नवनिर्मित दिगम्बर मन्दिर में भगवान ऋषभदेव की अत्यन्त मनोहारी प्रतिमा स्थापित है। ठहरने की व्यवस्था : श्वेताम्बर मन्दिर कटरा में लगभग 1000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था मन्दिर प्रांगण में स्थित धर्मशाला में है। यहाँ 25 अटैच्ड बाथ के कमरे तथा तीन बड़े-बड़े न्टा में भी धर्मशाला की व्यवस्था है। जिसमें 40 सविधायक्त फ्लैट हैं। निकट में कई होटल हैं तथा धर्मशालाएँ भी हैं। यात्रियों हेत धर्मशाला परिसर में ही नि: शुल्क भोजनशाला की व्यवस्था है। श्रीराम जन्मभूमि होने के कारण अयोध्या प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ भी है। यहाँ सरयू तट पर तीर्थंकरों की पाँच टोकें भी दर्शनीय हैं। यहाँ तुलसीदास मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सीता रसोई आदि दर्शनीय स्थल हैं। Janbipation International 2010_03 For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002578
Book TitleJain Tirth Parichayika
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShreechand Surana
PublisherDiwakar Prakashan
Publication Year2004
Total Pages218
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Pilgrimage
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy