SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 32
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ उत्तर प्रदेश जैन तीर्थ परिचायिका ताज रोड पर शहर के प्रमुख होटल हैं। जो कैन्ट रेल्वे स्टेशन से 2 कि.मी. की परिधि में आते हैं। राजामण्डी स्टेशन पर उतरते ही बाहर ही यात्री निवास धर्मशाला, प्रतापचन्द जैन धर्मशाला, टूरिस्ट बंगला, स्वामी सोफेटिल होटल आदि हैं। शहर के मध्य स्थित शुद्ध शाकाहारी होटल पंचरत्न (संजय प्लेस) में ठहरने एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था है। दर्शनीय स्थल : ऐतिहासिक महत्ता वाला शहर आगरा विश्व के मानचित्र पर विशेष पर्यटन स्थल है। आगरा में विश्व का सातवाँ आश्चर्य ताजमहल देखने देश-विदेश के हजारों पर्यटक प्रतिदिन आते हैं। उत्तर भारत के सभी नगरों से रोड द्वारा यह संपर्क में है। रेलमार्ग द्वारा यह सम्पूर्ण देश से सम्पर्क में है। दिल्ली 200 कि.मी., मथुरा 50 कि.मी., फिरोजाबाद 45 कि.मी. दूरी पर स्थित है। ग्वालियर से यह 118 कि.मी. दूर है। प्रमुख रेल्वे स्टेशन आगरा छावनी से ताजमहल 3 कि.मी. दूरी पर स्थित है। स्टेशन से 1 कि.मी. दूर ईदगाह बस स्टैण्ड है। 4 कि.मी. दूरी पर आगरा फोर्ट स्टेशन है। शहर में विभिन्न स्तर के होटल, धर्मशालाएँ और गैस्ट हाऊस उपलब्ध हैं। ताजमहल : यह स्मारक शुक्रवार को बंद रहता है। इसे देखने हेतु टिकट खरीदना पड़ता है। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे निःशुल्क ताज देख सकते हैं। ताजमहल में वाहन पार्किंग 1 कि.मी. दूर है। वहाँ से रिक्शा, बैटरी चलित बस या ताँगा द्वारा ताज के प्रवेश द्वार तक पहुँचा जा सकता है। यात्री पार्किंग से ताज तक पैदल भी पहुँच सकते हैं। पार्किंग स्थल से स्मारक तक जाने, देखने व वापिसी में लगभग 3 घण्टे का समय लग जाता है। प्रातः 8.00 बजे से पूर्व एवं सायं 4.00 बजे बाद ताज का टिकट दर 120/- प्रति व्यक्ति है। ताज से 1 कि.मी. दूरी पर बना है यहाँ का लाल किला। किले को 2 घन्टे में देखा जा सकता है। आगरा शहर से जयपुर मार्ग पर 31 कि.मी. दूरी पर विश्व प्रसिद्ध बुलन्द दरवाजा की इमारत फतेहपुर सीकरी है। इसमें रानी जोधाबाई का पंचमहल दर्शनीय है। यहाँ सलीम चिश्ती की दरगाह पर लोग आज भी मन्नतें माँगने आते हैं। जहाँ के लिए नियमित बस सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। कन्डैक्टेड टूर द्वारा भी इन इमारतों का भ्रमण किया जा सकता है। फतेहपुर सीकरी में आने-जाने व देखने में कुल 4-5 घन्टे का समय लगता है। पुरातात्विक उत्खलनों से अब यह भी स्पष्ट हो रहा है कि आगरा से 30 कि.मी. दूर फतेहपुर सीकरी भी 10वीं शताब्दी में एक समृद्ध जैन नगरी थी। यहाँ अनेक भव्य जिनमन्दिर थे। जिनके ध्वंसावशेष आज प्राप्त हो रहे हैं। आगरा के राजामण्डी रेल्वे स्टेशन के बाहर ही टूरिस्ट गैस्ट हाउस से कन्डैक्टेड टूर चलते हैं। कैन्ट स्टेशन पर स्थित टूरिस्ट विभाग के ऑफिस से भी इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चूंकि राजामण्डी पर अनेकों ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं है। अतः कैन्ट उतरना ही श्रेष्ठ है। ग्वालियर से आते समय आगरा छावनी (कैन्ट) पहले आता है। दिल्ली से आगरा आते समय राजामण्डी पहले आता है तथा 5 मिनट बाद कैन्ट आता है। आगरा कैन्ट से लगभग 11 कि.मी. दूरी पर दयालबाग है। जहाँ स्वामीबाग मन्दिर देखने योग्य है यह प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहता है। आगरा-मथुरा मार्ग पर 8 कि.मी. दूरी पर सिकन्दरा दर्शनीय स्थल है। जहाँ जहाँगीर का मकबरा है। आगरा-कानपुर मार्ग पर आगरा से 5 कि.मी. दूरी पर रामबाग क्षेत्र में इत्माद उद्-दौला दर्शनीय स्थल है। इसकी कलात्मकता अत्यंत दर्शनीय है। खरीददारी हेतु रोशनमोहल्ला मंदिर के निकट ही किनारी बाजार आगरा का महत्वपूर्ण बाजार है जहाँ सभी प्रकार की वस्तुएँ उपलब्ध हो जाती हैं। सदर बाजार क्षेत्र भी खरीददारी के लिए उत्तम स्थल है। आगरा से जयपुर के लिए बस, रेल दोनों सेवाएँ हैं। आगरा फोर्ट स्टेशन, जो कि कैन्ट से मात्र 3 कि.मी. दूर है, जयपुर, लखनऊ, हावड़ा के लिए ट्रेन आती-जाती हैं। यहाँ से महावीर जी के लिए भी आने-जाने को ट्रेन उपलब्ध है। बस सेवा भी है। मथुरा के लिए आगरा से प्रत्येक घन्टे ट्रेन व बस सेवा उपलब्ध है। आगरा कैन्ट रेल्वे स्टेशन से 1 कि.मी. दूर ईदगाह बस स्टैण्ड है जहाँ से जयपुर, दिल्ली के लिए बस मिलती हैं। आगरा से 45 कि.मी. दूर काँच की नगरी फिरोजाबाद व चडियों के लिए भारत में प्रसिद्ध है। काँच की बनी कलात्मक वस्तुओं के लिए अब इसे विश्व स्तर पर भी पहचाना जाने लगा है। यहाँ सेठ छदामी लाल जैन द्वारा निर्मित संगमरमर का मंदिर अत्यंत कलात्मक एवं मनोहारी है। फिरोजाबाद में स्थापित भगवान बाहुबली की विशाल प्रतिमा भी अति मोहक व दर्शनीय है। यहाँ कल 21 जिनालय हैं। धर्मशालाएँ आदि भी हैं। ucation International 2010_03 For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002578
Book TitleJain Tirth Parichayika
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShreechand Surana
PublisherDiwakar Prakashan
Publication Year2004
Total Pages218
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Pilgrimage
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy