________________
९ मांसाहारी होटल में न जावें। १० मांसाहारी मित्र न रखें। ११ अंडे एवं अंडे से निर्मित सभी पदार्थों का त्याग करें। १२ प्राणीजन्य पदार्थों का त्याग करें। १३ प्राणी हिंसा से निर्मित सौंदर्य प्रसाधन के साधनों का सर्वथा त्याग करना। १४ प्राणीज औषधियों (दवाइयों) का त्याग करें। १५ अनन्तकाय-कन्दमूल का सर्वथा त्याग करना। १६ २२ अभक्ष्य का त्याग करना। १७ रात्रि भोजन का त्याग करना। १८ किसी प्रकार का विष (जहर) कभी भी न लेवें। १९ तुच्छ फल, अन्जाने फल आदि का सेवन न करना। २० ब्रेड (पांव या डबल रोटी) बटर का त्याग करना। २१ पर्व तिथि को यथाशक्ति छोटा-बडा तप करना। २२ १५ प्रकार के कर्मादान का त्याग करना। २३ प्रतिदिन-रात १४ नियम की धारणा करना। २४ पोख-पापडी न खाना २५ प्रतिदिन कम से कम सुबह नवकारशी तथा शाम को चोविहार या तिविहार का
पच्चक्खाण अवश्य करना। २६ आषाढ चातुर्मास में पाला, धनिया कोथमीर-सूका मेवा (बादाम के सिवाय) का
त्याग करें। २७ घी, तेल, गुड आदि के बर्तन खुल्ले न रखना। २८ आषाढ चातुर्मास में या हमेशा उबाला हुआ गरम पानी पीना। २९ वृक्ष के फल-फूल-पत्ते-शाखा आदि न तोडना। ३० सेन्ट, अत्तर, क्रीम, स्नो, पाउडर, स्प्रे आदि प्राणीज मिश्रित पदार्थ आदि न वापरना।
देश विरतिघर श्रावक जीवन
६६१