SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 374
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ (३२१) का अस्थियां (हड्डी) रखते हैं और पुरानी अस्थियां काल के परिपाक से विलीन हो जाती हैं । (२३८-२४२) विमानस्वाभिनामेतान्यन्येषामपि नाकिनाम् । दैवतं मङ्गलं चैत्यमिव पूज्यानि भक्तितः ॥२४३॥ इस डब्बे में रही अस्थियां, दिव्य मांगलिक चैत्य के समान विमान वाले देवों के और अन्य भी देवों के लिए भक्तिपूर्वक पूज्य है । (२४३) एतत्प्रक्षालन जलाभिषेकेण क्षणादपि । . क्लेशावेशादिका दोषा, विलीयन्ते सुधाभुजाम् ॥२४४॥ इन अस्थियों के प्रक्षालन के पानी के छींटे मात्र से क्षणभर में देवताओं के क्लेश और आवेश आदि दोष नाश (शान्त) हो जाते हैं । (२४४) : एषामाशातना भीताः सभायामिह निर्जराः । न सेवन्ते निधुवन क्रीडां क्रीडां गता इव ॥२४५॥ इन अस्थियों की अशातना से भयभीत बने देवता इस सभा के अन्दर लज्जित बने के समान मैथुन क्रीडा नहीं करते हैं । (२४५) .. चैत्य स्तम्भादितः प्राच्या, स्याद्रत्न पीठिकाऽत्रच। विमाम स्वामिनः सिंहासनं परिच्छदान्वितम् ॥२४६॥ . चैत्य स्तंभ से पूर्व दिशा में रत्न पीठिका होती है । यहां पीठिका के ऊपर विमान के स्वामी देव की पर्षदा से युक्त सिंहासन होता है । (२४६) तस्यैव चैत्यस्तम्भस्य, प्रतीच्यां मणिपीठिका । विमान स्वामिनो योग्यं, शयनीयं भवेदिह ॥२४७॥ उसी ही चैत्य स्तंभ की पश्चिम दिशा में मणि पीठिका होती है उसके ऊपर विमान स्वामी देव के योग्य शय्या होती है । (२४७). चैत्य स्तम्भ पीठिका ऽत्र, षोडशा ऽऽयत विस्तृता। अष्टोच्चा योजनान्यर्द्ध मानास्ति स्त्रोऽपरास्ततः ॥२४८॥ इस चैत्य स्तंभ की पीठिका १६ योजन लम्बी-चौड़ी और आठ योजन ऊंची होती है, और दूसरी तीन पीठिका आधे प्रमाण वाली होती है । (२४८)
SR No.002273
Book TitleLokprakash Part 03
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPadmachandrasuri
PublisherNirgranth Sahitya Prakashan Sangh
Publication Year2003
Total Pages620
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy