Book Title: Arhat Vachan 2011 01 04
Author(s): Anupam Jain
Publisher: Kundkund Gyanpith Indore

View full book text
Previous | Next

Page 134
________________ 25dsinld दि. जैन महिला संगठन का रजतोत्सव एवं श्रीमती सुमन जैन का अभिनन्दन अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन, इन्दौर ने अपने स्थापना के 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 13 जनवरी 2011 को रजत जयंती महोत्सव एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन शांति मण्डपम्, इन्दौर में किया। इसमें मुख्य अतिथि इन्दौर के महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, डॉ. सुधा जैन मलैया एवं डॉ. सविता इनामदार थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दि. जैन समाज के अध्यक्ष इंजी जैन श्री कैलाश वेद ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री सचिन जैन उद्योगपति, श्रीमती अंजु माखीजा एवं सुश्री उषाजी ठाकुर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा उपस्थित थे। कार्यक्रम को राष्ट्रगीत नृत्य प्रतियोगिता से संयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न महिला संगठन की इकाईयों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दि. जैन महिला संगठन इंदौर की अध्यक्षा श्रीमती सुमन जैन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया। दि. जैन महिला संगठन द्वारा श्रीमती सुमन जैन को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। दि. जैन समाज (सामाजिक संसद), खण्डेलवाल दि. जैन महासभा, कंचनबाग दि. जैन समाज, दि. जैन परवार समाज एवं तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत् महासंघ, दि. जैन महासमिति एवं अनेक संस्थाओं सहित दि. जैन महिला संगठन इन्दौर की 52 इकाइयों ने संस्था की नीव का पत्थर श्रीमती सुमनजी जैन का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री दिग्विजय सिंहजी जैन ने माँ अत्री देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की घोषणा की जिसके माध्यम से समाज के निर्धन एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं चिकित्सा हेतु व्यय दिया जायेगा । एतदर्थ आपने प्रथम चरण में 5,40,000 की राशि का चेक डॉ. अनुपम जैन को सौंपते हुए उन्हें ट्रस्ट का सचिव घोषित किया। विदेश अर्हत् वचन सदस्यता शुल्क भारत व्यक्तिगत संस्थागत वार्षिक 150300 250300 10 वर्षीय 1500%D00 2500300 आजीवन/सहयोगी 2100=00 US$20=00 US$ 200=00 US$ 300300 नोट - चेक कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ, इन्दौर के नाम भेजें। 134 अर्हत् वचन, 23 (1-2), 2011

Loading...

Page Navigation
1 ... 132 133 134 135 136 137 138 139 140