SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 406
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १, ९-२, ३४ ] जीवट्ठाण - चूलियाए ठाणसमुक्कित्तणं [ २८१ तत्थ इमं तेरसहं द्वाणं- अपच्चक्खाणावरणीयकोध-माण- माया-लोभं वज्ज ॥२९॥ मोहनीय कर्म सम्बन्धी उक्त दस बन्धस्थानोंमें तृतीय बन्धस्थानकी सत्तरह प्रकृतियोंमेंसे अप्रत्याख्यानावरणीय क्रोध, मान, माया और लोभको कम कर देनेपर यह तेरहप्रकृतिक चतुर्थ बन्धस्थान होता है ॥ २९ ॥ अट्ठ कसाया पुरिसवेदो हस्स-रदि अरदि-सोग दोहं जुगलाणमेकदरं भय- दुर्गुछा दासि तेरसहं पयडीणमेकम्हि चैव द्वाणं बंधमाणस्स ॥ ३० ॥ प्रत्याख्यानावरणीय क्रोध आदि आठ कषाय, पुरुषवेद, हास्य- रति और अरति-शोक इन दोनों युगलों में से कोई एक युगल, भय और जुगुप्सा; इन तेरह प्रकृतियोंको बांधनेवाले जीवका एक ही भाव अवस्थान है ॥ ३० ॥ यहांपर हास्यादि दोनों युगलोंके विकल्पसे दो (२) भंग होते हैं । तं संजदासंजदस्स ॥ ३१ ॥ उक्त तेरहप्रकृतिक चतुर्थ बन्धस्थान संयतासंयतके होता है ॥ ३१ ॥ कारण यह कि पंचम गुणस्थानसे आगे अपने उदयकी सम्भावना न होने से वहां प्रत्याख्यानावरणचतुष्कका बन्ध सम्भव नहीं है । तत्थ इमं णवण्हं ट्ठाणं- पच्चक्खाणावरणीयकोह - माण- माया - लोहं वज्ज ॥ ३२ ॥ मोहनीय कर्म सम्बन्धी उक्त दस बन्धस्थानोंमें चतुर्थ बन्धस्थानकी उपर्युक्त तेरह प्रकृतियोंमेंसे प्रत्याख्यानावरणीय क्रोध, मान, माया और लोभ कषायोंको कम कर देने पर यह नौ प्रकृतियुक्त पांचवां बन्धस्थान होता है ॥ ३२ ॥ चदुसंजुला पुरिसवेदो हस्स -रदि अरदि-सोग दोहं जुगलाणमेकदरं भय - दुर्गुछा दासं व पडी मेक्कम्हि चेव द्वाणं बंधमाणस्स ।। ३३ ।। चार संज्वलन कषाय, पुरुषवेद, हास्य- रति और अरति शोक इन दो युगलों में से कोई एक युगल तथा भय और जुगुप्सा; इन नौ प्रकृतियोंको बांधनेवाले जीवका एक ही भावमें अवस्था होता है ॥ ३३ ॥ छ. ३६ यहांपर हास्यादि दो युगलों के विकल्पसे दो (२) ही भंग होते हैं । तं संजदस्स ॥ ३४ ॥ वह नौप्रकृतिक पांचवां बन्धस्थान संयतके होता ॥ ३४ ॥ यहां 'संयत' कहने से प्रमत्तसंयतको आदि लेकर अपूर्वकरण गुणस्थान पर्यन्त संयतों का ही ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि, उससे ऊपर छह नोकषायोंका बन्ध नहीं होता है । इसलिए आगे इस नौप्रकृतिक बन्धस्थान की सम्भावना नहीं है. । Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.600006
Book TitleShatkhandagam
Original Sutra AuthorPushpadant, Bhutbali
Author
PublisherWalchand Devchand Shah Faltan
Publication Year1965
Total Pages966
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationManuscript
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy