________________
अक्षराभिषेकोत्सव 2011 : भव्यता के साथ सम्पन्न
धर्म साहित्य और संस्कृति के लिए समर्पित फिरोजाबाद जनपद की साहित्यिक संस्था श्रुतसेवा निधि न्यास द्वारा अपने छठवें वार्षिक समारोह अक्षराभिषेकोत्सव 2011 के दौरान समाज के अग्रणी व्यक्तियों का सम्मान समारोह श्री रामचन्द्र पालीवाल ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया। इसी क्रम में दस लोगों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुरेशचन्द्र जैन कुलाधिपति तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद बृजराज सिंह इण्टर कॉलेज के छात्र - छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पुष्पराज जैन को समाज विभूषण की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। वहीं नगर पालिका चेयरमैन श्री मनीष असीजा को सेवागुण- रत्नाकर की मानद उपाधि से अलंकृत किया गय। उत्तर प्रदेश रत्न एवं साहित्यानुरागी उद्योगपति श्री बालकृष्ण गुप्त को श्रुतघर कण्ठाभरण की उपाधि से अलंकृत किया गया। नगर में मुंसिफी की स्थापना से लेकर नगर को जनपद घोषित किये जाने तक लम्बे जन आंदोलनों में सक्रिय रहे श्री प्रकाशचन्द्र चतुर्वेदी को प्रेमानन्द - मूर्ति की उपाधि से सम्मानित किया गया। गत दस वर्षों से यूपी एजूकेशन बोर्ड से उत्तम अनुशासन और परीक्षाफल के लिये बृजराज सिंह इण्टर कॉलेज को ए श्रेणी का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इसको देखते हुए श्री विश्वदीप सिंह को शिक्षालोक - भास्कर की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। डॉ. श्री रमाशंकर को नेत्रव्याधिविमोचन उपाधि से अलंकृत किया गया। श्री आश्चर्यलाल नरूला को सेवा संस्कार सुधाकर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। पं. सुरेन्द्र कुमार जैन को जिनागमोपासक मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीमती इन्दुकान्त जैन को श्रुतसेविका की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं प्रियम जैन को सीबीएससी बोर्ड की 12वीं कक्षा में नगर में सबसे ज्यादा नम्बर लाने पर, अंशुल जैन को आईआईटी की परीक्षा में भारत में 706वीं रैंक लाने पर पलाश अग्रवाल को जेईई 2010 की परीक्षा में 1111वीं रैंक लाने पर सम्मानित किया गया। मानद उपाधि से सम्मानित सभी लोगों का माला व शाल उढ़ा कर एवं प्रतीक, प्रशस्तिपत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चैयरमेन श्री मनीष असीजा का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रुत सेवा निधि द्वारा अक्षराभिषेक श्रीमती इन्दुकान्त जैन द्वारा लिखी दर्द का रिश्ता श्री आश्चर्यलाल नरूला द्वारा लिखी गयी योग का आश्चर्य व डॉ. श्री रामसिंह शर्मा द्वारा लिखी गीता का दिव्य संदेश का विमोचन किया गाय। समारोह के दौरान अध्यक्षता कर रहे कन्नौज से आये प्रमुख उद्योगपति एवं समाज सेवी श्री अर्हत् वचन, 23 (1-2), 2011
135
गुणज्ञता जगत्पूज्या गुणी सर्वत्र मन्यते
अक्षराभिषेक
प्रथम पंचवर्षीय मनिका
श्रुतसेवा निधि न्यास
(e)