________________
जैन समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिये प्रशासनिक सेवाओं
में प्रवेश का स्वर्णिम अवसर
जीतो एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग फाउण्डेशन द्वारा देश में छः स्थानों पर प्रशासनिक प्रशिक्षण केन्द्र पिछले 4 से 5 वर्षों से प्रारंभ किये गये हैं। नई दिल्ली, इंदौर, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे एवं जयपुर में स्थित इन केन्द्रों में जैन समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है जो कि केन्द्रीय लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती हेतु आयोजित होने वाली परीक्षाओं को देने के इच्छुक होते हैं । इन्दौर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में केन्द्रीय लोक सेवा आयोग एवं म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन परीक्षाओं में सफलता पाने के पश्चात अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, म.प्र. प्रशासनिक सेवा इत्यादि के अंतर्गत विभिन्न पदों जैसे कलेक्टर, आयकर अधिकारी, विदेशी दूतावासों के अधिकारी तथा राज्य में डिप्टी कलेक्टर, पंजीयक, सहायक संचालक, विकासखंड अधिकारी, तहसीलदार इत्यादि के लिये होता है।
एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग सेंटर, इंदौर के समन्वयक और समाजसेवी श्री सोहनलाल पारेख द्वारा बतलाया गया कि देश के समस्त छः सेन्टरों पर छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ कोचिंग, निवास, भोजन, लाइब्रेरी इत्यादि की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इन्दौर सेन्टर के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉ. हंस कुमार जैन, अकादमिक सलाहकार से मोबाइल नं. 9425954129 पर छात्र संपर्क कर सकते हैं।
भारत विकासरत्न अवार्ड 2011 के लिये श्री आनंद कासलीवाल चयनित
जैन युवा विचार मंच के कार्याध्यक्ष, सचिव शहर कांग्रेस कमेटी, लायन्स क्लब सहयोग के पूर्व सचिव, गोयल नगर जैन समाज के उपाध्यक्ष एवं कई संस्थाओं में प्रमुख पदों पर कार्यरत समाजसेवी श्री आनंद कासलीवाल को ऑल इंडिया बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएशन, दिल्ली ने भारत विकासरत्न अवार्ड 2011 से सम्मान करने हेतु चुना। उन्हें यह अवार्ड उनके केमिकल, सॉल्वेण्ट, एस.एस.वायर, ए.आर.सी. केमिकल्स के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये संस्था द्वारा प्रदान किया जायेगा। विदित है कि श्री आनंद कासलीवाल वीर निकलंक मासिक के संपादक श्री रमेश कासलीवाल के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
डॉ. प्रचण्डिया स्मृति पुरस्कार हिन्दी के प्रोफेसर डॉ. आदित्य प्रचण्डिया, अलीगढ़ द्वारा अपने पिताश्री की पुण्यस्मृति में 'डॉ. महेन्द्र सागर प्रचण्डिया स्मृति साहित्यवारिधि सम्मान' क.मु. हिन्दी विद्यापीठ, आगरा के निदेशक और साहित्यकार प्रो. हरिमोहन को उनके स्तरीय साहित्य सृजन के लिए अखिल भारतीय साहित्य कलामंच मुरादाबाद में एक भव्य समारोह में दिनांक 26 दिसम्बर 2010 को दिया गया। प्रो. हरिमोहन को इस पुरस्कार में पाँच हजार रुपए, शाल, सम्मान पत्र और सरस्वती प्रतिमा भेंट की गई। अर्हत् वचन, 23 (1-2), 2011
133