SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 50
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ प्रतिमा के समकक्ष एक सहायक खड़ा है। पांच फण वाला प्रभामण्डल है। दाहिना हाथ व चेहरा क्षतिग्रस्त है। ऊपर नागाकृति के विद्याधर उड़ते हुए प्रदर्शित हैं। ऊपरी भाग पर गजाभिषेक का दृश्य है। सहायक विविध आभूषणों यथा - मेखला, कुण्डल, हार, कमरबंद, कलाई व भुजबंध से युक्त हैं। प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा मंदिर आकृति में है। उक्त प्रतिमा महोबा से 12 वीं शती की प्राप्त हुई है। (10) पार्श्वनाथ - सप्तफणों वाले प्रभामण्डल से युक्त पार्श्वनाथ प्रतिमा के ऊपरी हिस्से पर दोनों ओर नागाकृति वाले विद्याधर उड़ते हुए दिखाए गए हैं। लम्बवत् हाथ एवं लम्बे कान प्रदर्शित हैं। प्रतिमा के निचले दोनों और सहायक पुरुषाकृति का अंकन है। चरण चौकी के नीचे सिंहाकृति का प्रदर्शन भी दिखाया गया है। उक्त प्रतिमा सीरोन खुर्द से लगभग 12 वीं शती की प्राप्ति है।" (देखें चित्र -5) (11) महावीर - ___महावीर स्थानक मुद्रा में प्रदर्शित, वक्ष पर श्रीवत्स, गले और नाभि के नीचे रेखाएं अंकित हैं। भुजाएं लम्बी व हथेली पर पूर्ण कमलाकृति का उत्कीर्णन है। प्रतिमा के दोनों ओर चँवरधारी पुरुषाकृति है। चरण वेदिका पर लेख भी उत्कीर्ण है। प्रतिमा महोबा से 12 वीं शती में प्राप्त है। 15 (देखें चित्र - 6) (12) चतुर्कोणीय जिन स्तंभ खण्ड - संग्रहालय में प्रदर्शित चतुर्कोणीय एक द्वार स्तंभ के चारों और जिन आकृतियों का उत्कीर्णन है। प्रतिमा के ऊपरी हिस्से में कलश आकृति को उकेरा गया है। कान एवं हाथ लम्बवत् हैं। देव चरण चौकी के निचले हिस्से पर सिंहाकृति का उत्कीर्णन भी प्रदर्शित है। (देखें चित्र -7) सन्दर्भ - 1. मनोरमा ईयर बुक, 1990, कोट्टयम, पृ. 553 2. झांसी जिला गजेटियर, पृ. 344, उत्तम चरित्र, 82 - 162 3. झांसी जिला गजेटियर, पृ. 1 4. राजकीय संग्रहालय, झांसी, परिचय पुस्तिका, श्रीवास, ओ.पी.एल. पृ. 1 5. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 79 - 49 6. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा 7. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80 - 13 8. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80,25 9. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80,8 10. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80,9 11. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80, 28 12. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80, 18 13. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80,23 14. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80, 24 15. राजकीय संग्रहालय, झांसी, प्रतिमा संख्या, 80, 17 प्राप्त - 1.9.98 48 अर्हत् वचन, अप्रैल 99
SR No.526542
Book TitleArhat Vachan 1999 04
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAnupam Jain
PublisherKundkund Gyanpith Indore
Publication Year1999
Total Pages92
LanguageHindi
ClassificationMagazine, India_Arhat Vachan, & India
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy