________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
अधिष्ठायक देव-देवियों की भव्य कुलिका निर्माण हेतु
शिलान्यास चढ़ावा कार्यक्रम सम्पन्न परम पूज्य राष्ट्रसन्त आचार्यदेव श्रीमद् पद्मसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब एवं उनके शिष्य परम पूज्य ज्योतिर्विद आचार्यदेव श्रीमद अरुणोदयसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब की निश्रा में श्री शान्तिधाम जैनतीर्थ क्टवा, अहमदाबाद में दिनांक १० मार्च, २०१३ को अधिष्ठायक देव-देवियों की नूतन देवकुलिका निर्माण के प्रथम सोपान स्वरूप शिल्यान्यास चढ़ावा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परम पूज्य राष्ट्रसन्त आचार्यदेव श्री पद्मसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब के शुभाशीर्वाद एवं उनके शिष्य परम पूज्य ज्योतिर्विद् आचार्य श्रीमद् अरुणोदयसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब तथा पंचांग गणितज्ञ परम पूज्य पंन्यास श्री अरविन्दसागरजी महाराज साहब के मंगलकारी मार्गदर्शन में निर्मित होने वाली नूतन देवकुलिकाएँ जैन शिल्प व स्थापत्य कलायुक्त होंगी। ___ अधिष्ठायक देव-देविओं की कुलिका निर्माण हेतु शिलान्यास चढ़ावा कार्यक्रम में सोने में सुगंध जैसा गुरुगुण वन्दना का एक और कार्यक्रम आयोजित किया गया था। परम पूज्य योगनिष्ठ आचार्य श्रीमद् बुद्धिसागरसूरिजी महाराज साहब की १४०वीं जयन्ती के पावन अवसर पर उनके गुणों को स्मरण करने हेतु गुरुगुण वन्दना का विशिष्ट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
परम पूज्य राष्ट्रसन्त आचार्यदेव श्रीमद् पद्मसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब, उनके शिष्य परम पूज्य ज्योतिर्विद् आचार्य श्री अरुणोदयसागरसूरीश्वरजी महाराज साहब, परम पूज्य गणिवर्य श्री प्रशान्तसागरजी महाराज साहब एवं अन्य मुनिवरों की पावन सन्निधि में यह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
लोढाधाम पुनित प्रतिष्ठा महोत्सव परम श्रद्धेय पूज्य पाद गुरुदेवश्री आचार्य पद्मसागरसूरीश्वरजी म. सा. की शुभ निश्रा में ता. २६ अप्रैल २०१३, शुक्रवार के दिन श्री लोढाधाम तीर्थ - मुंबई में श्री सीमंधरस्वामी की पावन प्रतिष्ठा एवं श्रुतभक्ति स्वरूप कैलास श्रुतसागर ग्रंथसूचि खंड १४-१७, शांतसुधारस भाग १ से ३ (गुजराती) व रासपद्माकर ग्रंथ - २ का विमोचन समारोह मनाया जायेगा.
For Private and Personal Use Only