SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 39
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ लता-ऐसी बेल जो वृक्ष के ऊपर चढ़ जाती है। जैसे चम्पक लता, नाग लता। वलय-जिसकी त्वचा वलयाकार हो, वह वनस्पति जैसे ताल। तृण-एक प्रकार की घास। पर्वग-जिन वनस्पतियों के बीच-बीच में पोर या गांठे हों जैसे इक्षु आदि। हरित-पालक, बथुआ आदि। औषधि-एक फसला पौधा गेंहू आदि। जलरुह-जल स्थान में पैदा होने वाली वनस्पतियां। कुहण-जो भूमि को फोड़कर निकलती है। वृक्ष- वृक्ष के दो प्रकार हैं-एकास्थिक और बहुबीजक। एकास्थिक वृक्ष – नीम, अम्ब, जम्बु, अंकोल (ढेरी) शाल, पुण्णाक (जायफल), पुतंजीवय (जियापोता) आदि। (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ३५) बहुबीजक-अत्थिय-अस्थिक (हड़जोड़ी), कपित्थ (कैथ), मातुलिङ्ग (बिजौरा), फणस (कटहल), सयरी (शतावरी), आमलग, देवदाल (घाघर बेल), अज्जुण (अर्जुन), कुत्थंभरिय (धनिया), तिंदु (आबनूस), चन्दन... (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ३६) गुच्छ-वाइंगण (बैंगण), मातुलिङ्गी (चकोतरा), रूवि (सफेद आक), माल (मालती), पडोल (परवल) अट्टरुसक (आडूसा), आढइ (अरहर), एरावण (क्षुद्र खजूंरी), गयमारिणी (श्वेत कनेर) आदि (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ३७) गुल्म-सेरियए (श्वेत पुष्पवाली कटसरैया), कोरट (पीले फूल वाली कटसरैया), कुज्जय (कुज्जा), मगदंतिया (मोगरा), सेवाल (शैवाल), सिन्दुवार (श्वेत पुष्प वाला संभालु) वत्थुल (बबूल), चम्पक (भुई चम्पा), कुंद (कुन्द-मोगरे जैसे पुष्प)। __ (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ३८) लता-पद्मलता (लवङ्गलता), नागलता (पान की बेल) अशोक (अशोक रोहित लता), चंपयलता (चम्पाबहा) चूतलता (आमगुल) आदि। (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ३९) वल्ली-पुष्यफल, कालिंग (तरबूज की बेल), तुम्बी, तउसी (त्रपुसी), एलबालुंकी (बालुका शाक), घोसाडई, पडोला (परवल), वालगी (वागटी), जासुवण (जपा कुसुम), अइमुत्तय क्षीरविराली (घोडवेल), गिरिकण्णई (अपराजिता), अक्कबोंदि (सूर्यमुखी) आदि । __ (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ४०) पर्वग- इक्षु, इक्षुवाटिका, भमास (घमास), एक्कट (इक्कट) उदए (सुगन्धवाला), कल्लाण (गरजन अश्वकर्ण) आदि। (प्रज्ञापना पद १ सूत्र ४१) तुलसी प्रज्ञा अप्रेल-सितम्बर, 2000 SINNINNIONLINITIATI V 33 Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.524603
Book TitleTulsi Prajna 2000 04
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShanta Jain, Jagatram Bhattacharya
PublisherJain Vishva Bharati
Publication Year2000
Total Pages152
LanguageHindi
ClassificationMagazine, India_Tulsi Prajna, & India
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy