SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 94
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आध्यात्मिक गीत जीवनभर उपदेश दिये पर, निज को हम पहिचान न पाए ! -विद्यावारिधि डॉo महेन्द्र सागर प्रचंडिया चौरासी भव-भव घूमे हैं, अनगिन मरन- चरन चूमे हैं, जाने कितने जनम लिए पर, जनम-धरम को जान न पाए । जीवनभर उपदेश दिये पर, निज को हम पहिचान न पाए ।। 1 ।। लिया जनम जब कुल कुलीन में, - अधीन में, बिता दिया सब पर - 3 नहीं बने स्वाधीन अन्त तक, कर्मचक्र पहिचान न पाए। जीवनभर उपदेश दिये पर, निज को हम पहिचान न पाए ।। 2 ।। गुरु-कुल के सारे गुन धारे, घेरे रहे अज्ञ अंधियारे, पढ़ीं पोथियाँ जीवनभर पर, दर्शन-ज्ञान हाथ नहिं आए । जीवनभर उपदेश दिये पर, निज को हम पहिचान न पाए।। 3 ।। तीर्थ गए, तीर्थंकर पूजे, उर में स्वारथ के स्वर गूँजे, मोह - नींद में अब तक सोए, अंत समय तक जाग न पाए। जीवनभर उपदेश दिये पर, निज को हम पहिचान न पाए ।। 4 ।। ☐☐ 92 घर में घिरते रहे रात-दिन, हुआ अन्त तक नहीं जागरन, लखते रहे रूप ले दर्पन, पर स्वरूप को जान न पाए। जीवनभर उपदेश दिये पर, निज को हम पहिचान न पाए ।। 5 ।। प्राकृतविद्या+अक्तूबर-दिसम्बर 2001
SR No.521367
Book TitlePrakrit Vidya 2001 10
Original Sutra AuthorN/A
AuthorRajaram Jain, Sudip Jain
PublisherKundkund Bharti Trust
Publication Year2001
Total Pages124
LanguageHindi
ClassificationMagazine, India_Prakrit Vidya, & India
File Size15 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy