SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 165
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ११२ तस्वार्थसार भावार्थ-क्रोधादि चार कषायों, स्पर्शनादि पांच इन्द्रियों, हिंसा, झूठ आदि पाँच अव्रतों तथा सम्यक्त्व क्रिया आदि पच्चीस क्रियाओंके द्वारा साम्परायिक आस्रव होता है । यहाँ पच्चीस क्रियाओंका स्वरूप लिखते हैं (१) सम्यक्त्व क्रिया--चैत्य, मुई और शास्त्रको पूजा आदिरूप सम्यक्त्वको बढ़ाने वाली क्रिया सम्यक्त्व क्रिया है। (२) मिथ्यात्व क्रिया-अन्य देवताओंको नमस्कारादिरूप मिथ्यात्वको बढ़ानेवाली क्रिया मिथ्यात्व क्रिया है। . (३) प्रयोग क्रिया-शरीर आदिके द्वारा गमनागमनादि रूप प्रवृत्ति करना प्रयोग किया है। (४) समावान क्रिया--संयमी जीवका फिरसे असंयमकी ओर सम्मुख होना समादान क्रिया है। (५) ईयर्यापथ क्रिया-पिथकी कारणभूत क्रिया ईपिथ क्रिया है। (६) प्रादोषिकी क्रिया-क्रोधके आवेशसे होनेवाली क्रिया प्रादोषिकी क्रिया है। (१७) कायिको क्रिया-दुष्टभाव युक्त होकर उद्यम करना कायिकी क्रिया है। (८) आधिकरणिकी 'क्रिया–हिंसाके उपकरण आदिको उठाना आधिकरणिकी क्रिया है। (९) पारितापिकी क्रिया-ऐसे शब्दादि कहना जिससे दूसरेको संताप हो पारितापिको क्रिया है। (१०) प्राणातिपातिको क्रिया-प्राणघातरूप प्रवृत्ति करना प्राणातिपातिकी क्रिया है। (११) वर्शन क्रिया-रागसे आर्द्र चित्त हो स्त्री आदिके रमणीयरूपको देखनेका अभिप्राय होना दर्शन क्रिया है। {१२) स्पर्शन शिया---प्रमादके वशीभूत होकर स्त्री आदिके स्पर्श करनेका भाव होना स्पर्शन क्रिया है । (१३) प्रात्ययिकी क्रिया-नये नये अधिकरणोंसे स्त्री आदिके हृदयमें अपने ऊपर प्रत्यय-विश्वास उत्पन्न करना प्रात्ययिकी क्रिया है। (१४) समन्तानुपात ब्रिन्या--स्त्री-पुरुषोंके आने-जाने आदिके स्थानमें मलोत्सर्ग करना समन्तानुपात क्रिया है। (१५) अनाभोग क्रिया-बिना देखी, विना शोधो हुई भूमिपर शरीरादिको रखना-उठना बैठना आदि अनाभोग क्रिया है। (१६। स्वहस्त क्रिया-दूसरेफे द्वारा करने योग्य कार्यको लोभके वशीभूत होकर स्वयं करना स्वहस्त क्रिया है !
SR No.090494
Book TitleTattvarthsar
Original Sutra AuthorAmrutchandracharya
AuthorPannalal Jain
PublisherGaneshprasad Varni Digambar Jain Sansthan
Publication Year
Total Pages285
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Philosophy, Tattvartha Sutra, Tattvartha Sutra, & Tattvarth
File Size5 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy