________________
shradha dont stor
१० ]
[ गो. प्र. चिन्तामणि
प्रश्न :- इस अनन्तानुबंधी कषाय की चौकडी का वासना काल कितना है ? उत्तर :- कर्म प्रकृतियों का वासना काल शास्त्रों में उत्कृष्ट ( अधिक से अधिक ) और जघन्य ( न्यूनतम) दो प्रकार से बताया गया है। अनन्तानुबंधी चौकडी का उत्कृष्ट वासना-काल अनन्त भवों तक चलता है और जघन्य - काल, ग्रन्तमुहूर्त है ।
प्रश्न :- प्रप्रत्याख्यानावरण कषाय की चौकडी का वासना-काल कितना है ? उत्तर :-- प्रप्रत्याख्यानावरण - कषाय की चौकडी का उत्कृष्ट वासना-काल छह महिना और जधन्य अन्तर्मुहूर्त है ।
प्रश्न : - - प्रत्याख्यानावरण कषाय की चौकडी का वासना-काल कितना है ?
उत्तर :----प्रत्याख्यानावरण कराय की चौकडी का उत्कृष्ट वासना-कांल पंद्रह दिन और जघन्यन्तमुहूर्त है ।
प्रश्न :-- संज्वलन - कषाय की चौकडी का वासना काल कितना है ?
उत्तर :--संज्वलन कपाय की चौकडी का उत्कृष्ट वासना काल अन्तमुहूर्त और जवन्य मुहूर्त ही हैं ।
भी
नौ भेदवाली प्रकषाय वेदनीय कर्मप्रकृति का वर्णन करते हैं ।
प्रश्न :-- हास्य कर्म किसे कहते हैं ?
उत्तर :- जिस कर्म के उदय से हास्य प्रगट हो, वह हास्य कर्म है ।
प्रश्न : - - रति कर्म किसे कहते हैं ?
उत्तर :- जिस कर्म के उदय से जीव को धन-पुत्रादि में विशेष प्रीति हो, उसे रति कर्म कहते हैं ।
प्रश्न :- अरति कर्म किसे कहते हैं ?
उत्तर :--- जिस कर्म के उदय से जीव को धन-पुत्रादि में विशेष-प्रीति न हो उसे अरति) कर्म कहते हैं ।
चोंडी का न्तानुबंधी से सम्बन्धित - क्रोध, मान, माया और लोभ यै: चार कषाय जानना ।