SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 148
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ | गो. प्र. चिन्तामरिंग का प्रश्न :-सादृश्य प्रत्यभिज्ञान किसको कहते हैं ? उत्तर :- स्मृति और प्रत्यक्ष के विषयभूत पदार्थों में सादृश्य दिखाते हुए जोडरूप ज्ञान को सादृश्य प्रत्यभिज्ञान कहते हैं। जैसे—यह गौ गवय के (रोक के) सदृश है। प्रश्न :...तर्क किसको कहते हैं ? । उत्तर :-- व्याप्ति के ज्ञान को तर्क कहते हैं। प्रश्न :--च्याप्ति किसको कहते हैं ? उत्तर :-अविनाभावसम्बन्ध को व्याप्ति कहते हैं। . प्रश्न. :---अविनाभाय सम्बन्ध किसको कहते है ? .... उत्तर :--जहाँ-जहाँ साधन (हेतु) होय, वहाँ-वहाँ साध्य का होना और जहाँ-जहाँ ___ साध्य नहीं होय, वहाँ-वहाँ साधन के भी न होने को अविनाभात्र सम्बन्ध .. कहते हैं। जैसे---जहाँ-जहाँ धूम हैं, वहाँ-वहाँ अग्नि हैं और जहां-जहाँ अग्नि नहीं है, वहाँ-वहाँ धम भी नहीं हैं। प्रश्न :-लाधन किसको कहते हैं। उत्तर :--जो साध्य के बिना नहीं होता है जैसे अग्नि का हेतु (साधन) धूम । प्रश्न :-साध्य किसको कहते हैं ? उत्तर :- इष्ट, अबाधित, प्रसिद्ध को साध्य कहते हैं। : प्रश्न :-----दृष्ट किसको कहते हैं ? उत्तर :-वादी और प्रतिवादी जिसको सिद्ध करना चाहे, उसे इष्ट कहते हैं । प्रश्न :-अबाधित किसको कहते हैं ? उत्तर :---जो दूसरे प्रमाण से वाधित नहीं होता । जैसे ----अग्नि का ठंडापन प्रत्यक्ष .:. . प्रमाण से बाधित है । इस कारण यह ठंडापन साध्य नहीं हो सकता । प्रश्न :-~-प्रसिद्ध किसको कहते हैं ? उत्तर :----जो दुसरे प्रभारण से सिद्ध नहीं होता, उसे सिद्ध कहते हैं अथवा जिसका निश्चय नहीं होता, उसे प्रसिद्ध कहते हैं। प्रश्न :-अनुमान किसे कहते हैं ? उत्तर :--साधन से साक्ष्य के ज्ञान को. अनुमान कहते हैं।
SR No.090436
Book TitleGommat Prashnottar Chintamani
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDigambar Jain Kunthu Vijay Granthamala Samiti Jaipur
PublisherDigambar Jain Kunthu Vijay Granthamala Samiti
Publication Year
Total Pages1124
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Karma
File Size37 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy