SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 205
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १८० सम्यकचारित्र-चिन्तामणिः १८. भाजन पार.. यदि महारोवारको हासते होईन नोचे गिर जाय तो भाजनपात नामका अन्तराय होता है। १९. उच्चार-पेचिश आदिको बोमारी होनेके कारण यदि साधु के उदरसे मल निकल जाय तो उच्चार नामका अन्तराय होता है। २०. प्रस्रवण-यदि किसी बीमारोके कारण आहार करते समय साधुके मूत्रसाव हो जाय तो प्रस्रवणका नामका अन्तराय होता है। २१. अभोज्य गृह प्रवेश-चर्याके लिये जाते समय यदि साधुका चांडाल आदिके घरमें प्रवेश हो जाय तो अभोज्य गृह प्रवेश नामका अन्तराय होता है। २२. पतन-यदि आहार करते समय मूछी आनेसे साधु गिर पड़े तो पतन नामका अन्तराय होता है। २३. उपवेशन-आहार करते समय शक्तिको क्षोणतासे साधुको बैठना पड़ जाय तो उपवेशन नामका अन्तराय होता है। २४. सदंश-आहार करते समय यदि कुत्ता आदि काट खाये तो सदंश नामका अन्तराय होता है । २५. भूमि स्पर्श-सिद्ध भक्ति करनेके बाद यदि साधुसे भमिका स्पर्श हो जाय तो भूमि स्पर्श नामक अन्तराय होता है। २६. निष्ठीवन-आहार करते समय यदि साधु के मुख से थूक या कफ निकल जाय तो निष्ठीवन नामका भन्तराय होता है। २७. उपर कृमिनिर्गमन-आहार करते समय यदि साधुके उदरसे कृमि निकल पड़े तो उदर कृमि निगमन नामक अन्तराय होता है। २८. अदत्त ग्रहण-यदि विना दो हुई वस्तु ग्रहण में आ जाय अथवा आहार करते समय यह विदित हो जाय कि दाता जो वस्तु दें रहा है वह चोरों को है तो साधु अन्तराय कर देते हैं । २९. प्रहार-आहार करते समय यदि कोई दुष्ट जीव साधु पर अथवा सामने उपस्थित श्रावकों पर लाठी आदि से प्रहार कर दे तो प्रहार नामका अन्तराय होता है। ३०. ग्रामदाह-आहार के समय यदि ग्राम में आग लग जाय तथा भगदड़ मच जाय तो ग्राम दाह नामका अन्तरराय होता है।
SR No.090411
Book TitleSamyak Charitra Chintaman
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherVeer Seva Mandir Trust
Publication Year
Total Pages234
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Religion
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy