SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 28
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ रयासार अर्थ-जिस प्रकार धन-धान्य आदि की समृद्धि से सब जीवों को सुख होता है उसी प्रकार वीतरागी, निग्रंथ मुनियों को दान [आहारऔषध-शास्त्र आदि ] देने से सब जीवों को उत्कृष्ट सुख होता; और पुनि दान के बिना दुख होता है। तात्पर्य—सुपात्र में दान देने से सुख और नहीं देने से दुख प्राप्त होता है। पात्र-अपात्र का विवेक आवश्यक पत्त विणा दाणं च सुपुत्त विणा बहुधणं महाखेत्तं । चित्त विणा वय-गुण-चारित्तं णिक्कारणंजाणे ।।३१।। अन्वयार्थ- [जिस प्रकार ] ( सुपुत्त विणा ) सुपुत्र के बिना (बहुधणं ) बहुत सा धन ( महाखेतं ) महाक्षेत्र- मकान/जमीन/जायदाद (चित्तं विणा ) भावो [की पवित्रता ] बिना ( वय-गुण-चारितं ) व्रत गुण-चारित्र ( णिक्कारणं ) निष्कारण/निष्प्रयोजन है [उसी प्रकार ] ( पत्त विणा ) सुपात्र के बिना ( दाणं ) दान ( णिक्कारणं ) निष्प्रयोजन ( जाणे ) जानो। अर्थ—जिस प्रकार सुशील पुत्र सुपुत्र के बिना बहुत धन [ महाक्षेत्र जमीन-जायदाद और भावों की पवित्रता के बिना व्रत-गुण-शील, चारित्र निष्प्रयोजन हैं उसी प्रकार सुपात्र के बिना दिया गया दान निष्प्रयोजन जानो । अर्थात् सुपात्र के बिना दिया गया दान निष्फल है। निर्माल्य द्रव्य के भोग का दुष्परिणाम जिण्णुद्धारं-पत्तिट्ठा-जिणपूया-तित्थ-वंदण वसेस-धणं । जो भुंजइ सो भुंजइ, जिणदिलु परय-गइ दुक्खं ।।३२।। अन्वयार्थ--जो ( जिण्णुद्धारं ) जीर्णोद्धार ( पतिट्ठा ) प्रतिष्ठा (जिण-पूया ) जिनपूजा ( तित्य-वंदण ) तीर्थयात्रा के ( वसेस-धण ) अवशिष्ट धन को ( भुंजइ ) भोगता है ( सो ) वह ( णरय-गइ )
SR No.090400
Book TitleRayansar
Original Sutra AuthorKundkundacharya
AuthorSyadvatvati Mata
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages142
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Sermon, Ethics, & Religion
File Size3 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy