SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 336
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अथ परमालोचनाधिकारः नमोऽस्तु सर्वविघ्न विहन्तुभ्यो व्यवहारनिश्वयालोचनाप्रतिपादन कुशलेभ्यः श्रीश्रषभदेवचरणाब्जचंचरीकवृषभसेनादिचतुरशीतिगणधरदेवेभ्यः । अथ व्यवहारालोचनाविनाभाविषरमालोचनानामधेयः सप्तमोऽधिकारः प्रारभ्यते । तत्र षड्गाथासूत्रेषु “जोकम्मकम्मर हियं" इत्यादिना परमालोचनालक्षणम्, तदनु " आलोयण" इत्यादिना आलोचनायाश्चतुर्भेदनिरूपणम्, पुनः "जो परसवि अप्पाणं" इत्यादिचतुःसूत्रैः चतुःप्रकाराणां लक्षणानि -- इति द्वाभ्यामन्तराधिकाराभ्यां समुदायपातनिका सूचिता भवति । अधुना वीतरागचारिषादिनामाथि निर्विकल्पध्यानमयं परमालोचनास्वरूपं निरूपयन्त्याचार्यदेवाः- शोक मकम्मर हियं, विहावगुणपज्ज एहिं वदिरितं । अप्पाणं जो झायदि, समणस्सालोयण होदि ॥ १०७॥ सर्व विघ्नों के विनाशक, व्यवहार निश्चय आलोचना के प्रतिपादन में कुशल श्री ऋषभदेव भगवान् के चरणकमलों के भ्रमरस्वरूप श्री वृषभसेन आदि चौरासी गणधर देवों को नमस्कार होवे । अब व्यवहार आलोचना के बिना न होने वाला, ऐसा यह परम आलोचना नामका सातवाँ अधिकार प्रारम्भ किया जा रहा है । इसमें छह गाथासूत्र हैं, उनमें से 'णोकम्मकम्मरहियं' इत्यादि के द्वारा परम आलोचना का लक्षण कहा जायेगा, पुनः " आलोयण" इत्यादि गाथा से आलोचना के चार भेद बताये जायेंगे, इसके बाद "जो परसदि अप्पानं" इत्यादिरूप चार गाथाओं द्वारा चार प्रकार की आलो चना के लक्षण कहेंगे । इस प्रकार दो अंतराधिकारों द्वारा समुदाय पनिका सूचित की गई है । अब आचार्यदेव वीतराग चारित्र के साथ अविनाभावी निर्विकल्पध्यानमय परम आलोचना के स्वरूप को कहते हैं— अन्वयार्थ - ( णोकम्मकम्मरहियं विहावगुणपज्जएहिं वदिरित्तं) नोकर्म-कर्म से रहित और विभाव गुण पर्यायों से व्यतिरिक्त (अप्पाणं जो झायदि) आत्मा को जाते हैं, (समणस्स आलोयणं होदि ) उन भ्रमण के आलोचना होती है । ३९
SR No.090307
Book TitleNiyamsara Prabhrut
Original Sutra AuthorKundkundacharya
AuthorGyanmati Mataji
PublisherDigambar Jain Trilok Shodh Sansthan
Publication Year1985
Total Pages609
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Religion
File Size14 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy