SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 23
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ होता है उसे रति कहते हैं। ५२. प्रश्न : अरति किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से शत्रु आदि अनिष्ट पदार्थों में अप्रीतिरूप परिणाम होते हैं उसे अरति कहते हैं। ५३. प्रश्न : शोक किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से इष्ट वियोग और अनिष्ट संयोग में खेद रूप परिणाम होते हैं उसे शोक कहते हैं। ५४. प्रश्न : भय किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से भयरूप परिणाम होते हैं उसे भय कहते हैं। ५५. प्रश्न : जुगुप्सा किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय से ग्लानिरूप परिणाम होता है उसे जुगुप्सा कहते हैं। ५६. प्रश्न : स्त्री वेद किसे कहते हैं ? उत्तर : जिसके उदय में पुरुष से रमने के भाव होते हैं उसे स्त्री वेद कहते हैं। (१८)
SR No.090246
Book TitleKarananuyoga Part 2
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherBharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha
Publication Year
Total Pages125
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Ethics, Agam, Canon, & agam_related_other_literature
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy