SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 12
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ । १४. प्रश्न : अप्रमत्तविरत गुणस्थान किसे कहते हैं ? उत्तर : जब संज्वलन और नोकषाय का मन्द उदय होता है तब सकलसंयम से युक्त मुनि के प्रमाद-रूप परिणामों का अभाव हो जाता है, इसलिए इसे अप्रमत्तविरत गणस्थान कहते हैं। १५. प्रश्न : अप्रमत्तविरत गुणस्थान के कितने भेद हैं ? उत्तर : अप्रमतदिन गुणरधान के दो मेन हैं.. १ सम्मान अप्रमत्तविरत और २. सातिशय अप्रमत्तविरत। जो सातवें गुणस्थान से छठे में और छठे गुणस्थान से सातवें में उतरते-चढ़ते रहते हैं उनको स्वस्थान अग्रमत्तविरत कहते . हैं। जो उपशम अथवा क्षपक श्रेणी के सम्मुख होकर अधःप्रवृत्तकरणरूप परिणाम करते हैं, उनको सातिशय अप्रमत्तविरत कहते हैं। १६. प्रश्न : अधःप्रवृत्तकरण किसे कहते हैं ? उत्तर : जहाँ सम-समयवर्ती जीवों के परिणाम भिन्न-समयवर्ती जीवों के परिणामों से समान और असमान दोनों प्रकार के होते हैं उसे अधःप्रवृत्तकरण कहते हैं। इन अधःप्रवृत्तकरण
SR No.090245
Book TitleKarananuyoga Part 1
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherBharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha
Publication Year
Total Pages149
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Ethics, Agam, Canon, H000, H015, & agam_related_other_literature
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy