SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 79
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ विलास हास सज्जल्प तल्प माल्य बिभूषणम् । गतागत ञ्च सर्वेण माकषि रूदहं सुते ॥ ११ ॥ हे बेटी ! श्रृंगार, हास्य, वार्तालाप, शयन, माला भूषा, थानाजाना प्रादि क्रियाएँ कभी भी स्वच्छन्दता से नहीं करना । अर्थात् शीलाचार, सदाचार और कुलाचार को दृष्टि में रखना ॥ ११ ॥ चित्त पत्यु र विज्ञाय माकृथा मान मायतम् । उत्कण्ठिताच मा भूस्त्वं महमभ्यं शुभ दर्शने ।। १२ ।। हे शोभने हमेशा अपने पतिदेव के अभिप्रायानुसार चलना । अहंकार नहीं करना । हम लोगों के प्रति भी उत्कण्ठा दर्शित नहीं करना किसी प्रकार अपमानित होना पड़े इस प्रकार का कोई भी कार्य नहीं करना ।। १२ ।। ज्येष्ठ चैवर तद्रामा श्वश्रूषुः विनता भवेः । नर्माचिकसंवद्ध येन केनापि मा कृपाः ॥ १३ ॥ जेठ, देवर एवं जिठानी, देवरानी तथा सास-ससुर के साथ सतत विना रहना अर्थात् विनयपूर्वक व्यवहार करना। किसी के भी साथ हँसी मजाक नही करना । श्रथवा किसी को पराभव करने वाला व्यवहार नहीं करना ।। १३ । श्वश्रू मातरिति ग्रहितावेति श्वसुरं नता । प्राणनाथं प्रियेशेति त्वं सुतेति च देवरम् ॥ १४ ॥ विनम्रतापूर्वक सास को माता और वसुर को पिता एवं पति को प्राणनाथ तथा देवर को पुत्र कहकर सम्बोधन करना अर्थात् कहना ।। १४ ।। प्राभूतानिसुते तुभ्यं प्रहेष्यामि सहस्रशः । शिक्षयिस्येति तां माता विरराम सु दुःखता ।। १५ ।। हे पुत्री तुम्हारी यशोवल्ली बढ़े। मैं हजारों पारितोषिक- वस्तुएँ तुम्हारे लिए यथा समय भेजती रहूंगी। इस प्रकार अत्यन्त दुःख से माँ ने अपनी प्राण प्यारी पुत्री को शिक्षा दे विदा ली ।। १५ ।। [ ५३
SR No.090230
Book TitleJindutta Charit
Original Sutra AuthorGunbhadrasuri
AuthorTonkwala, Mahendrakumar Shastri
PublisherDigambar Jain Vijaya Granth Prakashan Samiti
Publication Year
Total Pages232
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Story
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy