SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 160
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ततः प्राप्तोसि पुण्येन विश्व कल्याण भाजनम् । नर रत्नं त्वमित्युक्त्वा तं चक्रे तदवसिनम् ।। २१ ।। आज महा पुण्य से आप जैसे विश्वकल्याण भाजन सत्पुरुष को प्राप्त किया। वस्तुतः भाप नर रत्न हैं । महान् श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ हैं । आइये इस प्रकार मधुर-प्रिय वचनों से सम्बोधन कर उसे सागर तट पर आसीन किया ।। २१ ।। נו संस्नातो मधुराम्भोभि दिव्यवस्त्र विभूषितः । समारोप्य विमाने सौ ताभ्यां नीत स्ततिकम् ॥ २२ ॥ शीघ्र ही अमृत तुल्य शीतल जल से उसे स्नान कराया। अमूल्य वस्त्र धारण कराये, बहुविध मरिण जटित सुन्दर भ्राभरणों से अलंकृत किया । सस्नेह विमान में प्रारूढ कर विद्याधर राजा के पास ले आये । सच है पुण्य से क्या नहीं प्राप्त होता है, धर्म से कौनसा संकट नहीं कटता पुरुषार्थ से क्या नहीं मिलता ? "बुद्धिर्यस्य बलं तस्य " गुणश की गुरंग गरिमा के समक्ष सम्पूर्ण विघ्न पलायमान हो जाते हैं और सुख सम्पदाएँ अनायास प्राप्त हो जाती हैं ।। २२ ।। रूपातिशय मालोक्य तस्यासौ दूरतो नृपः । नममौ हृदि हर्षेण विग्रहः रोमाञ्चन्ति ॥ २३ ॥ वसुपति कुमार को दूर से ही देखकर गद्गद् हो गया, हर्ष से सारा शरीर रोमाञ्चित हो उठा। उसकी रूप राशि का पान करने को लालायित हो उठा । प्रत्यन्त अनुराग भरे हृदय से उसका स्वागत किया, उसे नमन किया। अनुकूल - अभीष्ट सिद्धि होने पर किसे मानन्द नहीं होता ? होता ही है ।। २३ ।। प्रचिन्तree fr साक्षात् कन्दर्पोय मुपागतम् । नान्यथैवं विधारूप कान्ति लावण्य सम्पनः ॥ २४ ॥ वह सोचने लगा क्या सचमुच यह साक्षात् कामदेव ही घरा पर मानव रूप धर कर प्राया है ? अन्यथा इस प्रकार रूप लावण्य और कान्ति किस प्रकार होती है ? ।। २४ ।। अथवा सन्ति संसारे सौभाग्य कुल मन्दिरम् । ते केऽपि पुरतो येषां मनोभूरपि लज्जते ।। २५ ।। I १३१
SR No.090230
Book TitleJindutta Charit
Original Sutra AuthorGunbhadrasuri
AuthorTonkwala, Mahendrakumar Shastri
PublisherDigambar Jain Vijaya Granth Prakashan Samiti
Publication Year
Total Pages232
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Story
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy