SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 328
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Text AT A WAR 31 U गोम्मटसार कर्मकाण्ड - २८९ अवधिदर्शन में उदयोग्य प्रकृति अवधिज्ञानवत् ही १०६ हैं तथा उदयादिकी सर्वरचना अवधिज्ञान के समान ही है। अवधिदर्शन में गुणस्थान असंयत से क्षीणमोहपर्यन्त ९ हैं । केवलदर्शन में उदययोग्य प्रकृति ४२ हैं गुणस्थान २ हैं । उदयादिकी सर्वरचना केवलज्ञानवत् ही जानना । ॥ इति दर्शनमार्गणा ॥ अथ लेश्यामार्गणा अथानन्तर लेश्यामार्गणा में उदयादि का कथन करते हैं किveदुगे सगुणोघं, मिच्छे णिरयाणुवोच्छेदो ॥ ३२५ ॥ साणे सुरासुरगदिदेवतिरिक्खाणुवोच्छिदी एवं । काओदे अयदगुणे, णिरयतिरिक्खाणुवोच्छेदो ।। ३२६ ।। अर्थ - श्यामार्गणा में कृष्ण - नीललेश्या में तीर्थङ्करादि तीनप्रकृतियों के बिना उदययोग्य प्रकृति ११९ हैं और सर्वकथन अपने-अपने गुणस्थानवत् है, किन्तु मिध्यात्व गुणस्थान में नरकगत्यानुपूर्वी की भी व्युच्छित्ति हो जाती है। कृष्ण व नीललेश्यासहित सासादनगुणस्थान में गुणस्थानोक्त ९ तथा देवगति, देवगत्यानुपूर्वी, देवायु, तिर्यञ्चगत्यानुपूर्वी इन १३ प्रकृति की व्युच्छित्ति होती है । तथैव कापोतलेश्या में भी उदययोग्य ११९ प्रकृति हैं । कापोतलेश्या के असंयतगुणस्थान में नरक व तिर्यञ्चगत्यानुपूर्वी की भी व्युच्छित्ति होती है । विशेषार्थ - श्यामार्गणा में कृष्ण व नीललेश्या में तीर्थङ्कर और आहारकद्विकके बिना उदययोग्य प्रकृति ११९ हैं। गुणस्थान मिथ्यात्वआदि चार हैं। अयदोत्ति छल्लेस्साओ इस वचन से असंयतगुणस्थानपर्यन्त छहलेश्या हैं । यहाँ मिथ्यात्वगुणस्थान में व्युच्छित्ति गुणस्थानोक्त ५ प्रकृति और नरकगत्यानुपूर्वी इन ६ प्रकृति की है, क्योंकि सासादनगुणस्थानवाला मरणकर नरक नहीं जाता है। मिश्रगुणस्थान में आनुपूर्वी का उदय नहीं है तथा असंयतगुणस्थानवर्ती द्वितीयादि नरकपृथ्वी में उत्पन्न नहीं होते अतः कृष्ण-नीललेश्यारूप नरकगत्यानुपूर्वी की यहीं (मिध्यात्व में) व्युच्छित्ति कही है।
SR No.090180
Book TitleGommatasara Karma kanda
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichandra Siddhant Chakravarti, Jawaharlal Shastri
PublisherShivsagar Digambar Jain Granthamala Rajasthan
Publication Year
Total Pages871
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Discourse, Philosophy, & Religion
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy