SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 116
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ गोम्मटसार कर्मकाण्ड-७८ औदारिकमिश्रकाययोग में बन्ध-अबन्ध आदि की सन्दृष्टि निम्नप्रकार है - बन्धयोग्य प्रकृति ११४ । गुणस्थान ४। गुणस्थान | बन्ध | अबन्ध व्युच्छित्ति विशेष मिथ्यात्व ५ (तीर्थकर, देवचतुष्क) १५ (गुणस्थानोक्त १६ नरकद्विक व नरकायु +२ मनुष्यायु, तिर्यञ्चायु) सासादन २९ (तिर्यञ्चगति में कथित ३५-२ तिर्यञ्चायु मनुष्यायु) असंयत ४४ (२९+२०-५ तीर्थङ्कर व देव-चतुष्क) ६९ (७०-१ सातावेदनीय) सयोगी ५ (सातावेदनीय) इसकी व्युच्छित्ति औदारिक काययोग में होती है औदारिकमिश्र में नहीं। देवे या वेगुव्वे मिस्से णरतिरियआउगं णत्थि। छट्टगुणंवाहारे तम्मिस्से णत्थि देवाऊ॥११८।। अर्थ - वैक्रियिककाययोग में बन्धप्रकृति देवगति के समान ही है। वैक्रियिकमिश्रकाययोग में मनुष्यायु और तिर्यञ्चायुका बन्ध नहीं होता है। आहारककाययोग में छठेगुणस्थानके समान रचना है, किन्तु आहारक-मिश्रकाययोग में देवायुका बन्ध नहीं होता है। विशेषार्थ - वैक्रियिककाययोग में बन्ध प्रकृतियाँ देवगतिके समान १०४ ही हैं। सूक्ष्मत्रय (सूक्ष्म-साधारण-अपर्याप्त), विकलत्रय, नरकद्विक, नरकायु, सुरचतुष्क, देवायु और आहारकद्विक का बन्ध नहीं होता है। गुणस्थान आदि के चार हैं। यहाँ मिथ्यात्वगुणस्थान में सूक्ष्मत्रय आदि नौप्रकृतिबिना व्युच्छित्ति ७ की होती है। बन्धप्रकृति १०३ हैं तथा अम्बन्धरूप प्रकृति एक तीर्थकर है। सासादनगुणस्थान में व्युच्छित्ति २५. की, बन्धप्रकृति ९६ तथा अबन्धप्रकृतियाँ ८ हैं। मिश्रगुणस्थान में व्युच्छित्ति शून्य, मनुष्यायुबिना बन्ध ७० और अबन्ध ३४ प्रकृतिका है। असंयतगुणस्थान में ब्युच्छित्ति १० की, बन्धतीर्थङ्कर व मनुष्यायु सहित ७२ प्रकृतियोंका और अबन्ध ३२ प्रकृतियोंका (तीर्थङ्कर एवं मनुष्यायुबिना) है।
SR No.090180
Book TitleGommatasara Karma kanda
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichandra Siddhant Chakravarti, Jawaharlal Shastri
PublisherShivsagar Digambar Jain Granthamala Rajasthan
Publication Year
Total Pages871
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Discourse, Philosophy, & Religion
File Size20 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy