SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 127
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ परमात्मस्वरूप की प्राप्ति के उपाय ] (४३) स्थिरता :- सम्यक्त्वभाव की दृढ़ता स्थिरता है। (४४) प्रभावना :-पूजा प्रभाव करना प्रभावना है । ये सम्यक्त्व के पांच भूषण हैं । अब सम्यक्त्व के पांच लक्षण कहते हैं :- १. उपशम, २. संवेग, ३. निर्वेद, ४. अनुकम्पा और ५. आस्तिक्य । (४५) उपशम :- राग-द्वेष को मिटाकर स्वरूप को प्राप्त करना उपशम है। (४६) संवेग :- जिनधर्म तथा निजधर्म से राग संवेग है। (४६) निर्वेद :- वैराग्य भाव निर्वेद है । (४८) अनुकम्पा :- स्वदया एवं परदया का भाव अनुकम्पा है । (४६) मस्तिक्य :- स्वरूप और जिनवचन की प्रतीति अस्तिक्य है। ये अनुभवी के पांच लक्षण हैं । इसके पश्चात् छह जैनसार लिखते हैं :- १. वन्दना, २. नमस्कार, ३. दान, ४. अनुप्रयाण, ५. आलाप एवं ६. संलाप - इन्हें नहीं करना चाहिये ।। (५०) वन्दना :-परतीर्थों, परदेवों और परचैत्यों की वन्दना नहीं करना चाहिये ।
SR No.090125
Book TitleChidvilas
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipchand Shah Kasliwal
PublisherKundkund Kahan Digambar Jain Trust
Publication Year
Total Pages160
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Spiritual
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy