SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 50
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ४४ छहढाला (८) जैनधर्म का प्रचार करते हुए अपनी आत्मा को रत्नत्रय से सुशोभित करना ( सजाना ) प्रभावना अंग है । इनसे उल्टे आठ दोष होते mc आठ मद पिता भूप वा मातुल नृप जों, होय न तो मद ठाने । मद न रूप को भद न ज्ञान को, धन बल को मद भान ।।१३।। तप को मद न मद प्रभुता को, करै न सो निज जानै । मद धारै तो यही दोष वसु, समकित को मल ठाने ।। शब्दार्थ-भूप = राजा । मातुल = मामा । नृप = राजा । ठाने = करना । प्रभूता = बड़प्पन, ऐश्वर्य । धार - करता है । मल = दोष । . अर्यः-१, पिता के होने का मद ) घमण्ड करना = कुलमद है। (२) मामा आदि के राजा होने का ( मद ) घमण्ड करना—जातिमद है। (३) शरीर की सुन्दरता का घमण्ड करना--रूपमद है । (४) अपने ज्ञान का अहङ्कार करना—ज्ञानमद हैं । (५) अपनी धन-दौलत पर गर्व करना—धनमद है । अपनी ताकत का अभिमान करना-बलमद है । (७) अपने उपवास, तप आदि का घमण्ड करना-- तपमद है। (८) अपनी आज्ञा मान्यता आदि का घमण्ड करना प्रभुतामद है। जो इन्हें नहीं करता वह अपनी आत्मा को जानता है । मद करने से यही आठ दोष सम्यग्दर्शन को मलिन कर देते हैं । प्रश्न १–जाति किसे कहते हैं ? उत्तर—माता के वंश को जाति कहते हैं। प्रश्न २–कुल किसे कहते हैं ? उत्तर-पिता के वंश को कुल कहते हैं । (६)
SR No.090123
Book TitleChahdhala 1
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDaulatram Kasliwal
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages118
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Religion
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy