SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 53
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ एवं सुवर्णगर्भस्य कर्त्तत्वं नोपजायते । अनाधकृत्रिमस्यास्य विश्वस्येति विनिश्चयः ॥११३॥ इस प्रकार ब्रह्मा के कर्तृत्व नहीं बनता है । यह विश्व अनादि और अकृत्रिम है, यह निश्चय है । चराचरमिदं विश्वं सशैलवन सागरम् । कृत्वा स्वोदरमध्यस्थं संरक्षति जर्नादनः ॥११४॥ पर्वत, वन और समुद्रों सहित इस चराचर विश्व को अपने उदर के मध्य में स्थित कर जनार्दन (विष्णु) संरक्षण करता है। असौ सन्तिष्ठते कस्मिन् स कि लोकादबहिर्भवः । तस्याङगनाश्च सैन्यानि वव तिष्ठन्ति सहोदराः ॥११॥ तब वह विष्णु कहाँ ठहरता है ? क्या वह लोक के बाहर है ? उसकी अङ्गनायें और सहोदरा सेनायें कहाँ ठहरती है ? जानकी हरणासक्तः कृतदोषो दशाननः । हतो रामेण तौ स्यातां लोकान्तर्वतिनौ न किम् ॥११६।। जानकी हरण में आसक्त कृत दोष रावण राम के द्वारा मारा गया। वे दोनों लोक के अन्तर्वर्ती क्यों नहीं हुए ? सारथ्यं पाण्डुपुत्रस्य कृत्वा कृष्णो निपातयेत । कौरवान् निखिलास्तेपि विश्वान्तर्वतिनो न किम् ॥११७॥ अर्जुन का सारथी बनकर श्रीकृष्ण ने समस्त कौरवों - को गिरा दिया। वे क्या लोक के अन्तर्वर्ती नहीं हुए।
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy