SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 167
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १५८ अनन्तर क्षीण मोहस्वरूप, वीतराग, महाद्य ति, पहले के समान भाव से संयुक्त होकर द्वितीय ध्यान का प्राश्रय लेता है । अपृथक्त्वमवीचारं सवितर्कगुणान्वितम् । संध्यायत्येकयोगेन शुक्लध्यानद्वितीयकम् ॥७१७॥ एक योग से सवितर्क गुण से युक्त अपृथक्त्व अवीचार नामक दूसरे शुक्लध्यान को भली-भाँति ध्याता है । तद्यथा यद्रव्यगुणपर्यायपरावर्त विवजितम । चिन्तनं तद्वीचारं स्मृतं सद्धयानकोविदः ॥७१८॥ जो द्रव्य, गुण और पर्याय के परिवर्तन से रहित चिन्तन है, उसे सध्यान के ज्ञाताओं ने अवीचार माना है। निजशुद्धात्मनिष्ठत्वाद् भावश्रुतावलम्बनात् । चिन्तनं क्रियते यत्र सवितर्कस्तदुच्यते ॥७१६॥ निज शुद्धात्मा में निष्ठता होने से भावश्रुत का अवलम्बन करने के कारण जहाँ चिन्तन किया जाता है, वह सवितर्क कहलाता है। निजात्मद्रव्यमेकं वा पर्यायमथवा गुणम् । निश्चलं चिन्त्यते यत्र तदेकत्वं विदुर्बुधाः ॥७२०॥ एक निजात्म द्रव्य को पर्याय को अथवा गुण को जहां निश्चल होकर चिन्तन किया जाता है, उसे विद्वानों ने एकत्व कहा है। १ श्लोकोऽयं ७१८ श्लोकात्पूर्व ख-पुस्तके ।
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy