SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 160
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १५१ उपशान्तकषायस्य न ह्यस्त्यूर्ध्व गुणाश्रयः । ततोऽसौ वामतां याति सप्तमं वा गुणास्पदम् ॥ ६८३ ॥ उपशान्त कषाय के ऊर्ध्वगुण का प्राश्रय नहीं है । अतः यह विपरीत हो जाता है अथवा सप्तम गुणस्थान को चला जाता है । उपशान्तगुणां येषां मृत्युः प्रजायते । अहमिन्द्रा भवन्त्येते सर्वार्थ सिद्धिसद्मनि ॥ ६८४ ॥ उपशान्त गुण श्रेणी में जिनकी मृत्यु हो जाती है, वे सर्वार्थसिद्धि में ग्रहभिन्द्र होते हैं । चतुवर शमश्रेण रोहत्त्याश्रयते यमम् । द्वात्रिंशद्वारमाक्षीण कर्माशा यान्ति निर्वृतिम् ॥ ६८५ ॥ चार बार उपशम श्रेणी पर आरोहण करते है, यम का आश्रय लेते है । बत्तीस बार में कर्मों के अंश को पूरी तरह क्षीणकर मोक्ष चले जाते है । श्रा' संसारं चतुर्वारमेव स्याच्छमनोवला । जीवस्यैकभवे वारद्वयं सा यदि जायते ॥ ६८६ ॥ जीव के एक भव में यदि उपशम श्रेणी दो बार हो जाती है तो जब तक संसार है, तब तक उपशम श्रेणी चार बार होती है । उक्तं चान्यत्र ग्रन्थान्तरे - दूसरे ग्रन्थ में कहा है १ श्लोकोऽयं नाखि ख - पुस्तके |
SR No.090105
Book TitleBhav Sangrah
Original Sutra AuthorVamdev Acharya
AuthorRamechandra Bijnaur
PublisherBharat Varshiya Anekant Vidwat Parishad
Publication Year
Total Pages198
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Religion, & Principle
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy