SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 1246
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ | भद्रबाहु संहिता | १०६६ पिंगाक्षी कूपगंडा प्रविरलदशना दीर्घजयोर्ध्वकेशी। लम्बोष्ठी दीर्घवक्त्रा खरपरुषरवा श्यामताम्रोष्ठजिह्वा ।। शुष्कांगी संगताश्रू स्तनयुगविषमा नासिकास्थूलरूपा। सा कन्या वर्जनीया पतिसुतरहिता शीलचारित्र्यदूरा ॥ जिस कन्या की आँखें पिंगल वर्ण की हों, कपोल धंसे हुए हों, दाँत सुसज्जित रूप से न हों, जंघा लम्बी हो, केश खड़े हों; ओठ लम्बें हों; मुँह लम्बा हो; बोली कर्कश हो, तालु, होंठ और जीभ काली हों; शरीर सूखा हो; बात-बात पर आँसू गिरती हो; दोनों स्तन समान न हो; नाक चिपर्टी हो; उसके साथ विवाह नहीं करना चाहिये। क्योंकि वह पति और पुत्र से रहित होगी, उसके चरित्र भी दूषित होंगे। शृगालाक्षी कृशांगी च सा नारी च सुलोचना । धनहीना भवेत्साध्वी गुरुसेवापरायणा॥ सियार की तरह आँखों वाली, पतले शरीर वाली, सुलोचना स्त्री धनहीन होती हुई भी साध्वी और गुरुजनों की सेवा करने वाली होती हैं। रक्तोत्पलदला नारी सुन्दरी गज-लोचना। हेमादिमणिरत्नानां भर्तुः प्राणप्रिया भवेत् ।। कमल के पत्ते के समान हाथी जैसी आँखों वाली सुन्दरी रमणी, सुवर्ण मणि और रत्नों के स्वामी की प्राणप्रिया होती है। दीर्घागुली च या नारी दीर्घकेशी च या भवेत् । अमांगल्यकरी ज्ञेया धनधान्यक्षयंकारी ॥ बड़ी-बड़ी अंगुलियों वाली, और दीर्घ केशों वाली औरत धन-धान्य की नाशक तथा अमंगलमयी हैं। शंखपद्मयवच्छत्रमामंतत्स्यध्वजा च या। पादयोर्वा भवेद्यत्र राजपत्नी भविष्यति ॥ जिस स्त्री के दोनों पैर में शंख, पद्म, जौ, छत्र, माला, मछली, ध्वजा
SR No.090074
Book TitleBhadrabahu Sanhita Part 2
Original Sutra AuthorBhadrabahuswami
AuthorKunthusagar Maharaj
PublisherDigambar Jain Kunthu Vijay Granthamala Samiti
Publication Year
Total Pages1268
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & Jyotish
File Size28 MB
JainGPT.orgInstagram
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy