SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 72
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आगम सूत्र ४३, मूलसूत्र-४, 'उत्तराध्ययन' अध्ययन/सूत्रांक तीव्र रागद्वेषादि और स्नेह भयंकर बन्धन हैं । उन्हें काटकर धर्मनीति एवं आचार के अनुसार मैं विचरण करता हूँ। सूत्र-८९०-८९१ गौतम ! तुम्हारी प्रज्ञा श्रेष्ठ है । तुमने मेरा यह सन्देह दूर किया । मेरा एक और भी सन्देह है, गौतम ! उसके विषय में भी मुझे कहें । गौतम ! हृदय के भीतर उत्पन्न एक लता है । उसको विष-तुल्य फल लगते हैं । उसे तुमने कैसे उखाड़ा? सूत्र-८९२ गणधर गौतम-उस लता को सर्वथा काटकर एवं जड़ से उखाड़ कर नीति के अनुसार मैं विचरण करता हूँ। अतः मैं विष-फल खाने से मुक्त हूँ। सूत्र - ८९३-८९४ वह लता कौनसी है ? केशी ने गौतम को कहा । गौतम ने कहा-भवतृष्णा ही भयंकर लता है । उसके भयंकर परिपाक वाले फल लगते हैं । हे महामुने ! उसे जड़ से उखाड़कर मैं नीति के अनुसार विचरण करता हूँ। सूत्र-८९५-८९६ गौतम ! तुम्हारी प्रज्ञा श्रेष्ठ है । तुमने मेरा यह सन्देह दूर किया । मेरा एक और सन्देह है । गौतम ! उसके विषय में भी मुझे कहें । घोर प्रचण्ड अग्नियाँ प्रज्वलित हैं। वे जीवों को जलाती हैं। उन्हें तुमने कैसे बुझाया ? सूत्र-८९७ गणधर गौतम- महामेघ से प्रसूत पवित्र-जल को लेकर मैं उन अग्नियों का निरन्तर सिंचन करता हूँ । अतः सिंचन की गई अग्नियाँ मुझे नहीं जलाती हैं।'' सूत्र-८९८-८९९ वे कौन-सी अग्नियाँ है ? केशी ने गौतम को कहा । गौतम ने कहा-कषाय अग्नियाँ हैं । श्रुत, शील और तप जल है । श्रुत, शील, तप रूप जल-धारा से बुझी हुई और नष्ट हुई अग्नियाँ मुझे नहीं जलाती हैं। सूत्र- ९००-९०१ गौतम ! तुम्हारी प्रज्ञा श्रेष्ठ है । तुमने मेरा सन्देह दूर किया है । मेरा एक और भी सन्देह है । गौतम ! उसके विषय में भी मुझे कहें । यह साहसिक, भयंकर, दुष्ट अश्व दौड़ रहा है । गौतम ! तुम उस पर चढ़े हुए हो । वह तुम्हें उन्मार्ग पर कैसे नहीं ले जाता है? सूत्र - ९०२ गणधर गौतम-दौड़ते हुए अश्व को मैं श्रुतरश्मि से-वश में करता हूँ। मेरे अधीन हुआ अश्व उन्मार्ग पर नहीं जाता है, अपितु सन्मार्ग पर ही चलता है।'' सूत्र - ९०३-९०४ अश्व किसे कहा गया है ? केशी ने गौतम को कहा । गौतम ने कहा-मन ही साहसिक, भयंकर, दुष्ट अश्व है, जो चारों तरफ दौड़ता है । उसे मैं अच्छी तरह वश में करता हूँ । धर्मशिक्षा से वह कन्थक अश्व हो गया है।'' सूत्र - ९०५-९०६ गौतम ! तुम्हारी प्रज्ञा श्रेष्ठ है । तुमने मेरा यह सन्देह दूर किया । मेरा एक और भी सन्देह है । गौतम ! उसके विषय में भी मुझे कहें । गौतम ! लोक में कुमार्ग बहुत हैं, जिससे लोग भटक जाते हैं । मार्ग पर चलते हुए तुम क्यों नहीं भटकते हो? सूत्र - ९०७ मुनि दीपरत्नसागर कृत् “(उत्तराध्ययन) आगमसूत्र-हिन्दी अनुवाद" Page 72
SR No.034712
Book TitleAgam 43 Uttaradhyayan Sutra Hindi Anuwad
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDipratnasagar, Deepratnasagar
PublisherDipratnasagar, Deepratnasagar
Publication Year2019
Total Pages129
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Agam 43, & agam_uttaradhyayan
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy