SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 60
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ केषां न कल्पनादव, शास्त्रक्षीरान्नगाहिनी । विरलास्तद्रसास्वादविदोऽनुभवजिह्वया ॥ ५॥ भावार्थ : किसका कल्पनारूप चम्मच शास्त्र रूपी खीर में प्रविष्ट नहीं होता ? लेकिन अनुभवरूप जिह्वा के द्वारा शास्त्र के आस्वाद को जानने वाले तो विरले ही होते हैं ॥५॥ पश्यतु ब्रह्म निर्द्वन्द्वं, निर्द्वन्द्वानुभवं विना । कथं लिपिमयी दृष्टिर्वाङ्मयी वा मनोमयी ॥ ६ ॥ भावार्थ : राग द्वेषादि क्लेशरहित शुद्ध अनुभव ज्ञान के बिना मात्र शास्त्र दृष्टि, वाणी रूप दृष्टि अथवा मनन रूप दृष्टि उस निर्द्वन्द्व राग द्वेष रहित आत्मा को कैसे देख सकती है ॥६॥ न सुषुप्तिरमोहत्वाद्, नापि च स्वापजागरौ । कल्पनाशिल्पविश्रान्ते, स्तुर्यैवानुभवो दशा ॥ ७ ॥ भावार्थ : यह अनुभव मोहरहित होने से निद्रारूप सुषुप्ति दशा नहीं है, कल्पना रूप कला का भी इसमें अभाव होने से स्वप्न अथवा जागृत दशा भी नहीं हैं । यह तो चौथी दशा ही है ॥७॥ अधिगत्याखिलं शब्दब्रह्मशास्त्रदृशा मुनिः । स्वसंवेद्यं परं ब्रह्मा, नुभवेनाधिगच्छति ॥ ८ ॥ भावार्थ : मुनि शास्त्र दृष्टि से सकल शब्द ब्रह्म को जानकर अनुभव के द्वारा स्वयं प्रकाश ऐसे परम ब्रह्म अर्थात् परमात्मा स्वरूप को जानता है ॥८॥ ६०
SR No.034146
Book TitleGyansara Ashtak
Original Sutra AuthorN/A
AuthorYashovijay
PublisherAshapuran Parshwanath Jain Gyanbhandar
Publication Year2018
Total Pages80
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy