SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 315
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ श्रमण सूक्त (४) एक कार्य से दूसरा कार्य करते समय प्रतिपृच्छा करे-गुरु से पुन अनुमति ले । (५) पूर्व गृहीत द्रव्यो से छदना करे - गुरु आदि को निमन्त्रित करे । (६) सारणा ( औचित्य से कार्य करने और कराने) में इच्छाकार का प्रयोग करे -- आपकी इच्छा हो तो मैं आपका अमुक कार्य करू | आपकी इच्छा हो तो कृपया मेरा अमुक कार्य करे । (७) अनाचरित की निन्दा के लिए मिथ्याकार का प्रयोग करे । (८) प्रतिश्रवण ( गुरु द्वारा प्राप्त उपदेश की स्वीकृति) के लिए तथाकार ( यह ऐसे ही है) का प्रयोग करे। (६) गुरु-पूजा (आचार्य, ग्लान, बाल आदि साधुओ) के लिए अभ्युत्थान करे- आहार आदि लाए। (१०) दूसरे गण के आचार्य आदि के पास रहने के लिए उपसम्पदा ले --मर्यादित काल तक उनका शिष्यत्व स्वीकार करे । इस प्रकार दस, विध सामाचारी का निरूपण किया गया है। 30ξ
SR No.034105
Book TitleShraman Sukt
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShreechand Rampuriya
PublisherJain Vishva Bharati Samsthan
Publication Year2000
Total Pages490
LanguageSanskrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy