________________
___ प्रेक्षाध्यान सिद्धान्त और प्रयोग
१०८ विलक्षणताएं हैं, जिनसे वह अन्य पाणियों से नितान्त भिन्न और में अद्वितीय प्राणी है। मनुष्य की सबसे महान् विलक्षणता यह है उसकी चेतना अन्य प्राणियों की चेतना से अधिक विकसित है-वह नि चेतना से युक्त है। मनुष्य ने मस्तिष्कीय विकास और प्रतिभा के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धि की है और समग्र विश्व में पैदा होने वाले प्राणियों में उसने श्रेष्ठतम स्थान प्राप्त किया है। यह इसलिए हुआ है कि केवल मनात ही अपनी अन्तर्निहित युक्तिसंगत विचार-चेतना के द्वारा, जिसका कि मुख्य फल 'विज्ञान' है, अपने विकास के लिए उच्चतर मानदण्डों एवं मल्यों का संस्थापन कर सकता है। मनुष्येतर प्राणियों में यौक्तिक मानस का अभाव होता है। उनमें केवल जिजीविषा और अपने तात्कालिक परिस्थितियों के अनुरूप अपने आपको ढालने की क्षमता ही अन्तर्निहित होती है। वे (पशु-पक्षी वनस्पति आदि) जीव अपनी असंख्य पीढ़ियों से उसी प्रकार का जीवन बिता रहे हैं-उन्होंने कोई विकास नहीं किया है।
मनुष्य की विलक्षणताएं शरीर-विज्ञान से सम्बन्धित भी हैं और मनोविज्ञान से भी। उसकी शारीरिक विलक्षणताएं शायद यहां अप्रासंगिक होंगी। प्रस्तुत चर्चा के संदर्भ में मनुष्य की जिस विलक्षणता का हम उल्लेख करना चाहते हैं, वह है-उसकी 'प्रत्ययात्मक विमर्श' की क्षमता एवं विवेक चेतना। मनुष्य के मन के दो स्तर हैं-चेतन मन और अवचेतन मन । यह अवचेतन मन ही मनुष्य की वह चेतना है जो उसके भीतर सर्वाधिक प्रेरक बल रखती है। यही अन्तःस्रावी ग्रंथियों के माध्यम से अभिव्यक्त होता है। इन ग्रंथियों का कार्य है-हमारे भावावेशों को पैदा करना। चेतन मन में स्वयं कोई भावावेश उत्पन्न नहीं होता। कर्मशास्त्रीय व्याख्या
आज के शरीर-शास्त्रियों ने शरीर में अवस्थित ग्रंथियों के विषय में बहुत सूक्ष्म विश्लेषण किया है। बौना होना, लम्बा होना, सुन्दर या असुन्दर होना, स्वस्थ या बीमार होना, बुद्धिमान या बुद्धिशून्य होना-सब इन ग्रंथियों के स्राव पर निर्भर है। ग्रन्थियों के स्राव इन सबको नियन्त्रित करते हैं। इस तथ्य को हम कर्म शास्त्रीय भाषा में समझें।।
__ आठ कर्मों में एक कर्म है-नाम कर्म। उसके अनेक विभाग है। ‘संस्थान नाम कर्म' के कारण मनुष्य लम्बा या बौना होता है। इस प्रकार सुन्दर-असुन्दर, सुस्वर वाला या दुःस्वर वाला आदि सब नाम कर्म की विभिन्न प्रकृतियों के कारण होता है। नाम कर्म का सूक्ष्म अध्ययन कर
Scanned by CamScanner