SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 190
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ वह तीर्थंकर नाम-कर्म खपाने के लिए किया ।' परन्तु वह वाक्य हमारे लिए नहीं है । उनका नय (दृष्टिकोण) हम पकड़ लेंगे तो हम कृतघ्न बन जायेंगे । ___ 'जेह ध्यान अरिहंत को, सो ही आतमध्यान' यह श्वेताम्बर संघ की प्रणालिका है । आत्म-ध्यान नहीं, प्रभु का ध्यान करता हूं । यही सब कहेंगे । हरिभद्रसूरिने कहा है - 'मैं भगवान को इच्छायोग से नमस्कार करता हूं - 'नमस्कार हो !' नमस्कार करनेवाला मैं कौन हूं ?' सर्वोत्तम अवसर प्राप्त हों, आराधना के सुअवसर प्राप्त हों वे किसके प्रभाव से प्राप्त होते हैं ? भगवान के ही प्रभाव से । अन्यथा देह का क्या भरोसा? अभी-अभी ही मुन्द्रा से समाचार मिला है कि एक साध्वीजी का B.P. Down हो गया है। कहां है सब कुछ हमारे हाथ में ? नैगमनय भगवान का नमस्कार मानता है। नौकर ने अश्व खरीदा, परन्तु गिना जाये किसका ? सेठ का ही गिना जाता है। परमात्मा का ध्यान करने से आत्म-ध्यान आने वाला ही है । * भोजन में भूख मिटाने की शक्ति ही न हो तो क्या भूख मिटेगी ? छिलके खाने से क्या भूख मिटेगी ? भगवान में यदि मोक्ष प्रदान करने की शक्ति ही न हो तो क्या वे मोक्ष देंगे ? _ 'बोधि एवं समाधि' आपको भक्ति से मिले । आपने भक्ति की इस कारण मिले कि भगवान ने दिये ? भगवान के स्थान पर आप किसी अन्य की भक्ति करो - 'बोधि-समाधि' प्राप्त नहीं होंगे। . हरिभद्रसूरिजी ने समस्त दर्शनों का योगदृष्टि-समुच्चय' में समावेश करके मानो कहा, 'जैन दर्शन तो समस्त दर्शनों को पीकर बैठा है।' प्रश्न : 'जयवीयराय' में मार्गानुसारी आदि मांगे है, परन्तु जिसे वह प्राप्त हो गया हो वह क्यों 'जयवीयराय' बोले ? ६-७ गुणस्थानकों में रहा हुआ साधु... उसे मार्गानुसारिता से क्या तात्पर्य ? उत्तर : उन गुणों को निर्मल बनाने के लिए । १३८ ****************************** कहे कलापूर्णसूरि - १ क
SR No.032617
Book TitleKahe Kalapurnasuri Part 04 Hindi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMuktichandravijay, Munichandravijay
PublisherVanki Jain Tirth
Publication Year
Total Pages656
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy