SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 18
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ हम साधु और साध्वियां विहार में तीन दिन पीछे थे । अस्वास्थ्य के समाचार मिलते ही हम सुबह-शाम विहार कर के लास्ट दिन पर लंबा विहार खींच कर भरूच डॉ. शाह की होस्पिटल में दोपहर १.०० बजे वै. सु. १३ को आ पहूंचे । मां महाराज के मुंह की प्रसन्नता और समता के दर्शन कर के हम आनंदित हुए और मां महाराज ने भी हमारी साता पूछी, १०-१५ मिनिट तक बहुत अच्छी तरह से हमारे साथ बात की और संतोष पाये । "तुम्हें कोई चिन्ता-टेन्शन है ? कोई तकलीफ है ?' हमारे पूछने पर उन्हों ने 'ना' कही। फिर हमने पूछा : आपका उपयोग अरिहंत प्रभु के स्मरण में है? उन्होंने कहा : 'हां' । शारीरिक व्याधि में भी मानसिक समाधि सचमुच आश्चर्यजनक थी । श्री नवकारमंत्र के प्रथम पद के उच्चार के बाद मैंने कहा : दूसरा पद बोलोगे? तो स्वयं 'नमो सिद्धाणं' पद २३ बार बोले । सा. भूषणश्रीजी तथा आश्रित सभी साध्वियां वहां हाजिर थे। मैं, पं. कल्पतरुविजयजी एवं पं. कीर्तिचन्द्रविजयजी हम तीनों नवकार मंत्र, चत्तारि मंगलं पाठ और क्षमापना सूत्र सतत सुनाते रहे थे । श्रवण में उनका पूरा उपयोग था । शारीरिक तकलीफ के लिए कोई फरीयाद नहीं थी । सतत समाधिभाव में मग्न पू. मां महाराज की आत्मा ४०/४५ मिनिट तक श्री नवकारमंत्र के श्रवणपूर्वक शाम को ४.३० बजे देह-त्याग कर के सद्गति की ओर चली गई । _ मृत्यु की निकट क्षणों में श्वासोच्छ्वास की गति, संपूर्ण नाड़ीतंत्र कैसा काम करते है, कैसे धीरे-धीरे मंद होते है, यह सब नजर के सामने देखने मिला । हम पूरे तीन घंटे तक पू. मां महाराज के साथ रहे और उनकी समाधि में सहायक बने, उसका हमें बहुत ही संतोष हआ । सिर्फ ९९ दिन के अंतर में हमारे दोनों शिरच्छत्र चले जाने से गहरा झटका भी लगा ।
SR No.032617
Book TitleKahe Kalapurnasuri Part 04 Hindi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMuktichandravijay, Munichandravijay
PublisherVanki Jain Tirth
Publication Year
Total Pages656
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy