________________
-जिसके दिल में श्री नवकार, उसे करेगा क्या संसार? - विज्ञान, भेद विज्ञान, कर्म विज्ञान, यंत्र तंत्र विज्ञान, सभी का समावेश नवकार मंत्र में है। विचारों को गतिशील बनाने में भी नवकार की प्रेरक भूमिका रहती है। अणु और परमाणुओं को शुद्ध करने में नवकार महामंत्र एक सशक्त मंत्र है। मेरे जीवन में भी अनेक प्रसंगों पर नवकार मंत्र ने |सहयोग दिया है। ताजी घटना इस प्रकार है
वि.सं. 2042 आषाढ़ वदि 12 दि. 15-6-85 शनिवार को सुबह उदयगढ़ (म.प्र.) से विहार करके प्रातः काल साढ़े नौ बजे राणापुर हम दो मुनि रवीन्द्रविजयजी और में पहुंचे। प्रमुख मार्ग से होते हुए जैन धर्मशाला के सामने पहुँचे ही थे, कि कुछ भ्रमित मति वाले उपहास के साथ वैरवृत्ति और द्वेषबुद्धि के कारण घातक शस्त्र लेकर मारने दौड़े और अपशब्दों की वर्षा करने लगे। अचानक आये इस विकट संकट से पार उतरने के लिए श्री नवकार मंत्र की शरण ली। जैसे ही मैंने नवकार मंत्र का मानसिक जाप प्रारंभ किया, कुछ सभ्य तत्त्व आक्रमणकारी तत्त्वों को खींचकर दूर ले गये तथा हमें भी इस संकट से मुक्ति मिली। इस दृश्य को देखने वाले करीबन 500-600 व्यक्ति थे। सभी ने हमें सहानुभूति दी। सब को हमने शान्त किया तथा अपने गंतव्य की और बढ़ गये।
नवकार का चमत्कार आज भी विद्यमान है। परम आस्था के साथ हदय कमल में नवकार का ध्यान करें तो बाह्य संकर भी टल सकता है। इत्यलम्। शुभम्
___ लेखक - मुनि श्री नरेन्द्र विजयजी "नवल"
की सांप भी शांत हो जाता है।
लगभग विक्रम संवत् 2013 ग्रीष्म ऋतु का महिना था। मैं अपने गुरुदेव से आज्ञा लेकर नई दिल्ली जैन स्थानक से कार्यवश बाहर जा रहा था। एक रोड़ के किनारे पर एक साईकिलों की मरम्मत करने वाला बैठा था। वह एक लोहे के सरिये से एक सांप को मारने की कोशिस कर रहा था। परन्तु नीचे कच्ची जगह होने से वह सांप आगे निकल जाता था।
361