________________
परीक्षा पाठकों के इस समय तक बीस पाठ हो चुके हैं। यहाँ उचित है कि पाठक पूर्व पाठों को दुबारा पढ़कर सब शब्द तथा वाक्य स्मरण करें और इन प्रश्नों का उत्तर देने के पश्चात् ही इक्कीसवें पाठ को प्रारम्भ करें।
प्रश्न (1) निम्न स्वरों की सन्धि कीजिएइ+ई
आ + ओ आ +इ
उ+ अ अ + ए
इ+ आ ओ + आ
ऐ+इ (2) निम्न शब्दों को सातों विभक्तियों के एकवचन के रूप दीजिएराम। देवदत्त। ग्राम। इन्द्र। नृपति। भूपति। भानु। कर्तृ। धर्तृ। (3) निम्न शब्दों के पंचमी के एकवचन रूप लिखिएनरपति। चित्रभानु। वसु । किम्। अस्मद् । भोक्तृ। दातृ। रथ। कवि। शम्भु। (4) निम्न वाक्यों के अर्थ लिखिए
1. किं त्वम् अय ग्रामं न गच्छसि ? 2. सः तत्र गत्वा किं किं करोति ? 3. अहं रात्री ग्रामा बहिः न गच्छामि। 4. सः दिवा यत्र कुत्र अपि भ्रमति। 5. अहं परश्वः हरिद्वारं गत्वा गङ्गाजलम् आनेष्यामि। 6. पर्वतस्य शिखरं रमणीयं नास्ति। 7. तेन उत्तमं पुस्तकं रचितम्। 8. सः स्नात्वा पठति, पठित्वा भोजनं करोति। 9. रवेः प्रकाशो भवति। 10. नृपतेः प्रसादेन तेन धनं प्राप्तम्। 11. मुनिना मोदकः न भक्षितः। 12. सः रात्रौ भोजनं न करोति। 13. सेनापतिना सैन्यम् अत्र आनीतम्। 14. वहिना सर्वं गृहं दग्धम्। 15. वाल्मीकिना रामायणं रचितम् । 16. व्यासेन महाभारतं लिखितम् ।
(5) निम्न वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
1. वह नगर कब जाएगा ? 2. अब तू कहाँ जाता है ? 3. बोल, तू वहाँ क्यों नहीं जाता ? 4. भाई, तू वहाँ शीघ्र जा। 5. जहाँ तू दिन में जाता है, वहाँ वह रात्रि में जाता है। 6. वहाँ वह परसों कैसे जा सकता है ? 7. तू अब वन को जा, मैं नगर जाऊँगा और मेरा भाई गाँव जाएगा। 8. मैं घर जाऊँगा। 9. तू वहाँ जल्दी जा। 10. आज विष्णुशर्मा आ गया। 11. मैं परसों स्नान करूँगा।
68| 1. दग्धम्-जला।