SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 48
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ मौन - अनंत का वातायन ! यह भव्य निलय है मौन भवन, होता है जहाँ निज प्रात्म - मिलन, नहीं रूप, रंग, नहीं शब्द स्फुरण, यहाँ एक निगूढ़ नीरव गुंजन ! संवादिता का सातत्य जहाँ और विसम्वाद का विसर्जन, सजग स्थिति है चेतन की, उलझन उन्माद का उन्मूलन, आदि - अंत का सम्मिलन यह, अपनेपन का अनुकूलन, क्रिया संग का है शमन यह, प्रतिक्रिया का प्रतिफलन । दर्शन अपना, शोधन अपना, ‘कोऽहम्?' का यह उन्मीलन, तन-मन - बुद्धि - चित्त - हृदय के पार अंतस् का अनुशीलन !
SR No.032297
Book TitleAnantki Anugunj
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPratap J Tolia
PublisherVardhaman Bharati International Foundation
Publication Year1972
Total Pages54
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy