SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 20
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ कौन ? गा रहे हैं पंछी - उनमें भर रहा है स्वर कौन ? झूम रहे हैं पत्त - उनमें भर रहा गति कौन ? घूम रहे हैं बादल - उनमें संचार कर रहा कौन ? गूंज रहे वन - प्रान्तर - उनमें गूंज भर रहा है कौन ? छिपा अज्ञात इस ज्ञात जग के पीछे है कौन ? छिपा निःस्वर इन वि-स्वरों के पीछे कौन ? ठहरा अरूप इन रूप - विरूपों के भीतर कौन ? छाया अदृष्ट इन दृष्ट - दृष्यों के पीछे कौन ? समाया असीम इन सीमाओं के भीतर कौन? एक तत्त्व ही शायद, छिपा सभी के पीछे, लहरा रहा चैतन्य एक ही सब के नीचे ! अनंत को अनुगूंज
SR No.032297
Book TitleAnantki Anugunj
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPratap J Tolia
PublisherVardhaman Bharati International Foundation
Publication Year1972
Total Pages54
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy